Home Astrology खेत में गेहूआं सांप को निगलते दिखा किंग कोबरा

खेत में गेहूआं सांप को निगलते दिखा किंग कोबरा

0
128

खेत में गेहूआं सांप को निगलते दिखा किंग कोबरा

कोरबा। वनमंडल कोरबा अंतर्गत आने वाले ग्राम कोरकोमा के ग्रामीणों को हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला। दरअसल ग्रामीण गांव में रहने वाले बालमुकुंद राठिया के खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें खेत में सरसराहट सुनाई दी। ग्रामीण उत्सुकतावश मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। दरअसल खेत में भारी भरकम किंग कोबरा मौजूद था, जो एक साँप को निगल रहा था। ग्रामीणों ने किंग कोबरा द्वारा निगले जा रहे सांप की पहचान गेहूआं के रूप में की। जैसे ही किंग कोबरा के गेहुआं सांप को निकलने की खबर बस्ती में पहुंची, लोग भारी संख्या में मौके पर जा पहुंचे। वे काफी देर तक मौके पर ही डटे रहे। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी किंग कोबरा को आबादी वाले क्षेत्र में देखा जा चुका है।