कटघोरा पुलिस ने 12 वारंटियां को भेजा जेल

0
89

acn18.com कटघोरा /लोकसभा चुनाव से पहले कोरबा की पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है। एसपी के निर्देश पर फरार वारंटियों की धरपकड़ का काम शुरु कर दिया गया है। विशेष अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। पिछले कई सालों से फरार चल रहे हत्या, हत्या के प्रयास, आम्र्स एक्ट, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी और वारंटों की तामिल की गई है।कटघोरा थाना क्षेत्र में चाकूबाज, मारपीट, धोखाधड़ी और विभिन्न गंभीर अपराधों के 12 गिरफ्तारी वारंट और 2 स्थायी वारंटों की तामिल किया गया है। वारंटी अभियुक्तों को न्यायालाय में पेश कर जेल भेजा गया है।