acn18.com कटघोरा : शादी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है,जहां आरोपी पिछले दो सालों से युवती के साथ अनाचार कर रहा था। आरोपी ने पहले युवती के साथ दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। लगातार दो सालों तक दुश्कर्म करने के बाद जब आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया,तो युवती ने थाने में शिकायत कर दी,जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।




