Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार पहुंचे अंबिकापुर, अभाविप कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, कहा- देश विरोधी है यह व्यक्ति

0
13

Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार पहुंचे अंबिकापुर, अभाविप कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, कहा- देश विरोधी है यह व्यक्ति

Kanhaiya Kumar

अंबिकापुर। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) अंबिकापुर पहुंच चुके हैं। महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर वे यहां रेहाना फाउंडेशन द्वारा शहर के राजमोहिनी भवन में आयोजित गांधी सुमिरन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे जनतंत्र और भारत विषय पर शाम 5.30 बजे उद्बोधन भी देंगे। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर के कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार का विरोध किया है। इस बावत् उन्होंने एक ज्ञापन सरगुजा एसएसपी के नाम सौंपा है। उनका कहना है कन्हैया कुमार देश विरोधी व्यक्ति है।

ABVP

महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर रेहाना फाउंडेशन द्वारा गांधी-सुमिरन कार्यक्रम का आयोजन माता राजमोहिनी भवन में किया गया है। इसमें उद्बोधन देने उन्होंने जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar) को बुलाया है। इधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया है।