बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत शुक्रवार को न्यायालय निरीक्षण के लिए कोंडागांव पहुंचे। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा के दौरान उन्होंने कोंडागांव कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए जा रहे नवीन न्यायालय भवन के विवादित मामले पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। स्कूल ग्राउंड को बचाने की मांग को लेकर लगातार छात्रों के द्वारा हो रहे प्रदर्शनों को जस्टिस राजपूत ने संज्ञान में लिया और इस पर जिला अधिवक्ता संघ से विस्तृत जानकारी मांगी।




