Home छत्तीसगढ़ चुनाव से ऐन पहले क्या सोची समझी रणनीति के तहत खेला जा...

चुनाव से ऐन पहले क्या सोची समझी रणनीति के तहत खेला जा रहा जाति जनगणना का दांव ?

0
45

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल है… लगातार सियासी दलों के दिग्गजों के दौरे हो रहे हैं…. मंच से बयानों के तीर चल रहे हैं… जनता को लुभाने के लिए घोषणाएं हो रही हैं… और विरोधियों पर तीखे हमले किए जा रहे हैं…

दरअसल, आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी कांकेर दौरे पर रहीं… महासम्मेलन में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यों की तारीफ की… साथ ही चुनाव से एन पहले एक बड़ा ऐलान कर दिया…उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ में अगर कांग्रेस की सरकार फिर बनी तो प्रदेश में जातीय जनगणना कराई जाएगी…. जातीय जनगणना बिहार की तर्ज पर होगी…

प्रियंका के इस ऐलान के बाद सीएम भूपेश ने भी तुरंत अपना समर्थन देते हुए कहा कि सरकार दोबारा बनते ही जातीय जनगणना कराएंगे.. इधर, प्रियंका के इस ऐलान पर सियासी घमासान मच गया…