24 नवंबर को बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में मार्गी हो रहा है। यानी अब सीधी चाल से चलने लगेगा। इस राशि में तकरीबन पांच महीने रुकने के बाद ये ग्रह अगले साल 22 अप्रैल 2023 को मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा। अपनी ही राशि में मार्गी होने से गुरु का शुभ फल बढ़ जाएगा। जिससे कई लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। बृहस्पति के प्रभाव से देश में बड़े राजनीतिक बदलाव होने के योग बनेंगे।
5 राशियों के लिए धन लाभ और तरक्की का समय
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि गुरु की चाल में बदलाव होने से वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। प्रमोशन और मनचाहा स्थान परिवर्तन होने के योग बनेंगे। धन लाभ और किस्मत का साथ मिल सकता है।
तुला, धनु, मीन और मिथुन राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। वहीं, मेष, सिंह और मकर राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। इन तीन राशियों के लोगों को निवेश और लेन-देन के फैसले सावधानी से लेने होंगे। इन राशियों के राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष सावधानी भी रखनी होगी।
आपकी राशि पर ऐसा रहेगा गुरु का असर…
मेष: सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। दौड़-भाग बढ़ेगी। नौकरी और बिजनेस में अनचाहे बदलाव होने की आशंका है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में उलझन बढ़ सकती हैं।
वृष: नौकरी और बिजनेस की परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। धन लाभ के योग हैं। रोजमर्रा के काम समय से पूरे हो जाएंगे। नई योजनाएं बनेंगी और उनमें सफलता भी मिलेगी।
मिथुन: नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों की मेहनत बढ़ेगी। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सेविंग खत्म हो सकती है। मिला-जुला समय रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी खास मामलों में फैसले हो सकते हैं। सुख बढ़ेगा। व्हीकल खरीदारी का योग भी बनेगा।
कर्क: नौकरी और बिजनेस में पुरानी मेहनत का फायदा मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने के योग बनेंगे। आसपास और साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सेहत में सुधार होगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। दूर स्थानों की यात्रा भी हो सकती है।
सिंह: संभलकर रहना होगा। धन हानि के योग हैं। सेविंग खत्म हो सकती है। निवेश करने से बचना होगा। नौकरी और बिजनेस में राज की बात उजागर होने की आशंका बन रही है। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में सावधान रहें।
कन्या: नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। रोजमर्रा के कामों में फायदा होने के योग बनेंगे। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
तुला: रोजमर्रा के कुछ काम निपट जाएंगे और कुछ कामों में रुकावटें आ सकती है। यात्राओं के योग बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी और बिजनेस में विवाद से बचने की कोशिश करें।
वृश्चिक: नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। सेहत अच्छी रहेगी। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी। मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। पुरानी योजनाओं पर काम होगा।
धनु: नौकरी और बिजनेस के लिए सामान्य समय है। यात्राएं हो सकती हैं। सुख में कमी आ सकती हैं। जॉब और बिजनेस में राज की बातें पता चलेंगी। दौड़-भाग रहेंगी। खर्चा बढ़ सकता है। माता की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
मकर: नौकरी और बिजनेस में मेहनत बढ़ सकती है। सेहत में सुधार होगा। कुछ कामों में रुकावटों के बाद सफलता भी मिलेगी। नौकरी और बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। रोजमर्रा के काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी महत्वपूर्ण मामले भी सुलझ जाएंगे।
कुंभ: धन लाभ होने के योग हैं। दुश्मनों पर जीत मिल सकती हैं। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। दूर स्थानों के लोगों से मदद मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती हैं।
मीन: खर्चा बढ़ सकता है और फायदे में कमी आ सकती है। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। कामकाज में किस्मत का साथ कम ही मिल पाएगा। नई योजनाओं पर काम शुरू होने में देरी हो सकती है।