spot_img

IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान:दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, एरिया डोमिनेशन पर निकली थी फोर्स

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर जिले की सरहद पर IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान का नाम सीताराम कुडियम है। बताया जा रहा है कि, बम डिफ्यूज करते समय जवान ब्लास्ट की चपेट में आ गया था। जवान के हाथ, पैर समेत शरीर कर अन्य अंगों में चोट आई है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, पुलिस पार्टी बांगापाल से करीब 3 किमी अंदर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली हुई थी। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से यहां पहले से ही IED प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग के दौरान BDS (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने एक प्रेशर IED बरामद की। जिसे डिफ्यूज किया जा रहा था। बम को डिफ्यूज करने के दौरान जोर का धमाका हुआ और इसकी चपेट में जवाम सीताराम आ गया।

साथी जवानों ने सीताराम को फौरन दंतेवाड़ा जिला अस्पताल लाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, नक्सल प्रभावित इलाका होने की वजह से लगातार सर्चिंग भी की जा रही है। इस इलाके में इससे पहले भी कई बार IED ब्लास्ट हुई है। कई जवान जख्मी भी हुए हैं।

नक्सलियों का चल रहा TCOC

बस्तर में नक्सलियों का TCOC चल रहा है। नक्सली TCOC के दौरान अक्सर कई बड़ी घटाओं को अंजाम देते हैं। नक्सलियों के इस TCOC को देखते हुए। फोर्स भी अलर्ट मोड पर है। बस्तर के सभी जिलों में जवानों को सर्चिंग के लिए भी निकाला जा रहा है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -