जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग: मोहतरा में फ्लाई ऐश प्रदूषण को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, शिवरीनारायण–बिर्रा मार्ग पर चक्का जाम, भारी वाहनों की आवाजाही ठप

ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे मजबूर होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने फ्लाई ऐश की ढुलाई पर तत्काल रोक लगाने, खुले में डंपिंग बंद करने और फ्लाई ऐश को कंपनी परिसर के भीतर ही डंप करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने प्रदूषण से क्षतिग्रस्त खेल मैदान, चारागाह और नाला क्षेत्र को पूर्व स्थिति में बहाल करने की मांग भी उठाई है।मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा मौजूद हैं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए त्वरित व ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अमला मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा




