बाजार में आवक हो रही जामुन की.स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है यह फल

0
72

acn18.com कोरबा / भारत की हवा, मिट्टी और जलवायु का ऐसा प्रभाव है कि यहां अलग-अलग प्रकृति के फल उत्पन्न होते हैं और जो लोगों की कई प्रकार की जरूरत को पूरा करती है। हर मौसम में अलग-अलग फल लोगों को प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होते हैं जो अपने स्वाद और गुण से उन्हें लाभान्वित करते हैं। मानसून की आहट से ठीक पहले जामुन फल बाजार में आ गया है। कोरबा में यह 80 ₹100 के बीच बिक रहा है। स्वास्थ्य के लिए इसे काफी अच्छा विकल्प बताया जा रहा है।

9fd277c2d7dcff35aaa601144b840ad4 original

कोरबा जिले के करतला विकासखंड के अंतर्गत आने वाले घिनारा गांव की पहचान जामुन विलेज के रूप में बनी हुई है । इस गांव में एक पूरा बेल्ट जामुन की उपलब्धता को लेकर पहचाना जाता है। यहां से जामुन कोरबा ही नही बल्कि सीमावर्ती मध्य प्रदेश तक पहुंच रही है। कोरबा के बाजार में जामुन की बिक्री करने वाले ग्रामीण ने बताया कि पेट से जुड़ी हुई समस्याओं के लिए यह फल उचित है। इस मौसम में लोग इसका सेवन करने को लेकर आगे हैं।

jamun or java plum Large

जामुन के पेड़ का वानस्पतिक नाम सिजगियम कुमिनि है, इसे विभिन्न घरेलु नामों जैसे जामुन, राजमन, काला जामुन, जमाली, ब्लैकबेरी के नाम से जाना जाता है। प्रकृति में यह अम्लीय और कसैला होता है और स्वाद में मीठा होता है। पोटैशियम से भरपूर जामुन मनुष्य के हृदय के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जामुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है। ये खून के फ्लो को आसान करता है ताकी उसमें किसी प्रकार का खतरा ना हो।