Home KORBA गांव में हो रही पत्थर की बरसात, दहशत के साए में जी...

गांव में हो रही पत्थर की बरसात, दहशत के साए में जी रहे ग्रामीण

0
55

Acn18.com/सक्ती जिले के ग्राम काशीगढ़ में रहने वाले लोग इन दिनों काफी परेशान है। गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही पत्थर की बरसात से लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है।ग्रामीणों की माने तो इसके पीछे कोई अदृश्य शक्ति है,कई बार ग्रामीणों ने घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की,लेकिन नतीजा असफल रहा। गांव की भाटापारा में दो सप्ताह से अजीब सी घटना हो रही है। आधा दर्जन मकानों पर पत्थरों की बरसात हो रही है। ग्रामीणों ने पत्थर फेंकने वाले का पता लगाने के लिए थाना को भी सूचना दिया लेकिन पुलिस भी हकीकत जानने पर असफल साबित हुई।