Home देश दुनिया महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय:शिंदे बोले- CM तीनों पार्टियां...

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय:शिंदे बोले- CM तीनों पार्टियां मिलकर तय करेंगीं; फडणवीस ने कहा- एक हैं तो सेफ हैं

0
45

acn18.com/ महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी (MVA) करीब 50 सीटों पर आगे है।

मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने कहा कि तीनों पार्टी मिलकर तय करेंगे कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक हैं तो सेफ हैं।

​​​​​​महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है, जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) है।

महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। 2019 के मुकाबले इस बार 4% ज्यादा वोटिंग हुई। 2019 में 61.4% वोट पड़े थे। इस बार 65.11% वोटिंग हुई।

सभी 288 सीटों के रुझान आए:

गठबंधन आगे जीते
महायुति 219 00
महाविकास अघाड़ी 52 00
अन्य 17 00

पार्टीवाइज रिजल्ट/रुझान:

पार्टी आगे जीते कुल
भाजपा 122 2 124
शिवसेना (शिंदे) 54 2 56
एनसीपी (अजित गुट) 37 2 39
कांग्रेस 22 00 22
शिवसेना (यूबीटी) 18 00 18
एनसीपी (शरद) 12 00 12
अन्य 17 00 17

BJP का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा, NCP शरद का सबसे कम:

पार्टी सीटों पर चुनाव लड़े सीटों पर आगे स्ट्राइक रेट
भाजपा 149 124 83%
शिवसेना शिंदे 81 56 67%
एनसीपी अजित 59 39 66%
कांग्रेस 101 22 18%
शिवसेना यूबीटी 95 18 21%
एनसीपी शरद 86 12 13%