Home Uncategorized इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया मौसम उपग्रह, आपदाओं की समयपूर्व मिलेगी...

इसरो ने श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया मौसम उपग्रह, आपदाओं की समयपूर्व मिलेगी सटीक जानकारी

0
44

acn18.com नई दिल्ली/ इसरो ने शनिवार की शाम 5.35 बजे एक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को लॉन्च किया है। इसे जीएसएलवी एफ14 रॉकेट की मदद से लॉन्च किया गया है। इसरो ने बताया कि अभी तक सभी चीजें तय योजना के तहत सही तरीके से हो रही हैं। इस उपग्रह के काम करने के बाद मौसम संबंधी सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी समय पूर्व सूचना मिलेगी, जिससे बचाव और राहत कार्यों में मदद मिलेगी।

इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से शनिवार शाम 5.35 बजे इनसैट-3डीएस सैटेलाइट को लॉन्च किया है।

बता दें कि इनसेट-3 डीएस भूस्थैतिक कक्षा में स्थापित किए जाने वाले तीसरी पीढ़ी के मौसम उपग्रह का मिशन है। ये मौसम से संबंधित जानकारी इसरो तक भेजेगा। इस सैटेलाइट को मौसम संबंधित भविष्यवाणी व आपदा चेतावनी के लिए तैयार किया गया है।