Home Astrology ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज पार करने से रोकाः कहा- उनके...

ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज पार करने से रोकाः कहा- उनके पास परमिशन नहीं; अब तक भारत के 5 जहाजों ने होर्मुज पार किया

0
15

ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज पार करने से रोकाः कहा- उनके पास परमिशन नहीं; अब तक भारत के 5 जहाजों ने होर्मुज पार किया

Screenshot 2026 03 25 13 54 51 574 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity Screenshot 2026 03 25 13 54 28 217 com.whatsapp.w4b Screenshot 2026 03 25 13 19 43 632 com.ak .ta .dainikbhaskar.activity edit

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 26वां दिन है। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) ने पाकिस्तान के कराची जा रहे एक जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोक दिया।

 

IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी ने कहा कि ‘सेलेन’ नाम के इस जहाज के पास होर्मुज पार करने इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को पहले ईरानी अधिकारियों से इजाजत लेनी होगी।

 

यह सारा मामला तब हुआ जब पाकिस्तान इस जंग में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कल ही ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशिकयान से फोन पर बात भी की थी।

 

वहीं, जंग की शुरूआत से अब तक भारत के 5 एलपीजी और तेल टैंकर होर्मुज से गुजर चुके हैं। इनमें जग वसंत, पाइन गैस, शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी शामिल है ।

 

ईरान में हमलों का असर…

 

अब तक करीब 1,500 लोगों की मौत, 18,551 घायल।

 

मरने वालों में 8 महीने के बच्चे से लेकर 88 साल तक के बुजुर्ग।

 

जंग में अब तक करीब 200 महिलाओं की मौत हुई।

 

28 फरवरी को स्कूल पर हमले में 168 बच्चों की मौत हुई।

 

जंग में 55 हेल्थ वर्कर्स घायल, जिनमें 11 की मौत।

 

ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…