spot_img

IPS अधिकारी ने लाइन में लगकर किया मतदान, ग्रामीणों ने की तारीफ

Must Read

ACN18.COM    कोण्डागांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत कोण्डागांव में मतदान प्रक्रिया जारी है। जिलेभर में सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस चुनावी माहौल में पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने भी अपनी सक्रियता दिखाई। एसपी अक्षय कुमार ने ग्राम पंचायत चिखलपुटी के मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आम नागरिक की तरह अपनी बारी का इंतजार किया और करीब 1 घंटे तक लाइन में लगने के बाद अपना वोट डाला। एसपी ने मतदान केंद्र पर मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “मताधिकार हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है।

- Advertisement -

हमें अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।” पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है। उन्होंने आम मतदाताओं को मतदान के महत्व को समझाने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ने यह भी कहा कि हर मतदाता को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि लोकतंत्र में उनकी भी भूमिका सुनिश्चित हो।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

नारायणपुर की शानदार उपलब्धि, नीति आयोग ने दिया 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार

ACN18.COM  नारायणपुर। छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला अब विकास की नई मिसाल बन चुका है। यहां के लोगों की मेहनत...

More Articles Like This

- Advertisement -