spot_img

आरोपी की मौत के कारण आईपीएस सस्पेंड

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में BJP नेता हत्याकांड के आरोपी प्रशांत साहू (27) की मौत के बाद कवर्धा ASP विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा के मुताबिक गांव वालों ने शिकायत की थी कि प्रशिक्षु आईपीएस ने बंदी के साथ मारपीट की थी।

- Advertisement -

हॉस्पिटल में जेल डीजी के साथ हमने देखा है। सीएम साय के निर्देश पर अब आईपीएस को सस्पेंड किया गया, जो लीड कर रहे थे।

विजय शर्मा ने बताया कांग्रेस कार्यकाल में भूपेश बघेल और मोहम्मद अकबर ने जब मुझे जेल में डाला था, तो मुलाहिजा कराना चाहिए था। वो प्रक्रिया है, जिसका पालन हमने किया है। पोस्टमॉर्टम के बाद चीजें साफ हो पाएंगी। बिसरा रिपोर्ट फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है।

प्रशांत साहू का भाई बोला- उसे बेरहमी से मार डाला

पुलिस प्रशांत साहू (27) की मौत का कारण तबीयत बिगड़ना बता रही है। वहीं आरोपी के भाई ने पुलिस पर पीटने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जेल में उसके भाई को बेरहमी से मारा-पीटा गया।

महंत बोले- पुलिस प्रताड़ना से गई जान

कांग्रेस भी इस मामले में सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा है, कबीरधाम में खून की होली खेली जा रही है। पुलिस की प्रताड़ना से प्रशांत की मौत हुई है। महंत ने गृहमंत्री विजय शर्मा का इस्तीफा मांगा है। दूसरी ओर DGP अशोक जुनेजा और दुर्ग IG राम गोपाल गर्ग कवर्धा पहुंचे थे।

अंतिम संस्कार में शामिल होंगे जेल में बंद मां-बेटे

लोहाराडीह अग्निकांड मामले में जेल में बंद मृतक प्रशांत साहू की मां और भाई अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उन्हें अंत्येष्टि में शमिल होने के लिए अनुमति दिलाए जाने की बात कही है।

बुधवार देररात पोस्टमॉर्टम के बाद कवर्धा जिला अस्पताल से मृतक प्रशांत साहू का शव गृह गांव रवाना कर दिया गया है। विजय शर्मा भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

प्रशांत साहू के भाई दीपक साहू ने कहा कि, वह जेल गया था उनसे मिलने के लिए। वहां जांच पड़ताल की तो बताया गया कि उन्हें बेदर्दी से मौत दी गई है। उनकी उंगलियां तोड़ दी गईं, चीर दी गईं। जांघ में सूजन हो गई, गले में पट्‌टे के निशान हैं। इतनी बेरहमी से मेरे भाई को मारा है।

दीपक ने कहा, ऐसा किसी और के साथ न हो, इसलिए समाज के लोगों से अपील है कि वे साथ आएं और मुझे, मेरे भाई को जल्द से जल्द न्याय दिलाएं। आज भी मेरे और भी परिवार वाले जेल में है। उनका भी आज तक पता नहीं किस हाल में हैं?

महंत बोले- अपराधियों को संरक्षण देने से पुलिस पर दबाव

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बदतर है। भाजपा सरकार से संभल नहीं रही है। गृह विभाग संभालने वाले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के गृह जिले की हालात यह है कि वहां खुले आम खून की होली खेली जा रही है। अपराधियों को संरक्षण के चलते पुलिस पर दबाव है।

उन्होंने कहा कि, प्रशांत साहू की मौत थाने में अत्यधिक मारपीट और प्रताड़ना के वजह से हुई है। इस घटना में शामिल रेंगाखार थानेदार और अन्य सिपाहियों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि, शिवप्रसाद साहू के परिवार को भाजपा से जुड़े लोग परेशान कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

भूपेश बघेल बोले- पुलिस पिटाई से मौत हो गई

पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में पुलिस के कारनामे खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब खबर आई है कि हिरासत में लिए गए युवक प्रशांत साहू की पुलिस पिटाई से मौत हो गई है। विडंबना है कि उनकी गृहमंत्री विजय शर्मा जी से निकटता भी थी। युवक के दो भाई और माता जी भी पुलिस हिरासत में हैं।

SP अभिषेक ने कहा- आरोपी को मिर्गी की बीमारी थी

कवर्धा SP अभिषेक पल्लव ने दैनिक भास्कर से बताया कि आरोपी को दौरा (मिर्गी) आती थी। वह पहले से बीमारी से जूझ रहा था। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर गए थे। इसके बाद जेल जाया गया। वहीं ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर फिर अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

आरोपी प्रशांत साहू को 3 दिन पहले पुलिस ने किया था गिरफ्तार

अब बात ग्राम लोहारीडीह निवासी आरोपी प्रशांत साहू की। पुलिस ने उसे भाजपा नेता शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के आरोप में 3 दिन पहले गिरफ्तार किया था। बुधवार को न्यायिक हिरासत में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि, जेल में आरोपी की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब जानिए क्या था विवाद और देखिए तस्वीरों में…

दरअसल, 15 सितंबर रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। घटना के दौरान गांव में लोगों ने पुलिस को घुसने नहीं दिया। पथराव में SP अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि कवर्धा में उप सरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, पॉलिटिकल वॉर और वर्चस्व की लड़ाई में मॉब लिंचिंग हुई है। पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें प्रशांत साहू भी शामिल था।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -