दीपका में गो-माता के शवों का अपमान! कचरा बाड़ी में फेंकने का आरोप, विहिप का नगर पालिका पर गंभीर सवाल

दीपका
नगर पालिका परिषद दीपका क्षेत्र में गो-माता के प्रति घोर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में गो-माता की आकस्मिक मृत्यु के बाद नगर पालिका द्वारा उनका सम्मानजनक अंतिम संस्कार न कर उन्हें सीधे कचरा बाड़ी में फेंक दिया जा रहा है।
इस गंभीर विषय को लेकर विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन का कहना है कि खुले में फेंके गए गो-माता के शवों को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षत-विक्षत किया जा रहा है, वहीं आवारा कुत्ते शव के अंगों को नोचकर खा रहे हैं। इससे न केवल स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, बल्कि हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंच रही है।
विश्व हिन्दू परिषद ने आरोप लगाया कि नगर पालिका जैसी जिम्मेदार संस्था द्वारा इस तरह की संवेदनहीनता अत्यंत निंदनीय है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही गो-माता के सम्मान सहित विधिवत अंतिम संस्कार की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई, तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर मंत्री चितरंजन मिश्रा, नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं नगर संयोजक अभिषेक यादव उपस्थित रहे। संगठन ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
- Astrology
- crime
- JOB
- KORBA
- Uncategorized
- खेल
- छत्तीसगढ़
- ज़रा हटके
- जीवन शैली
- ज्ञान विज्ञान
- ज्योतिष
- ट्रैंडिंग
- देश दुनिया
- धर्म
- मनोरंजन
- राम मंदिर
- वीडियो
- व्यापार
- सेहत
- ख़ास ख़बर




