Home Astrology इंस्टाग्राम रील बनी सबूत: दंतेवाड़ा में 9 विशाल गिलहरियों का शिकारी गिरफ्तार,...

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत: दंतेवाड़ा में 9 विशाल गिलहरियों का शिकारी गिरफ्तार, वीडियो से खुला राज, देखिए वीडियो

0
14

Screenshot 20260409 095919 Gallery

सोशल मीडिया का शौक अब अपराधियों के लिए जाल साबित हो रहा है। दंतेवाड़ा में एक शिकारी को Instagram पर बनाई गई रील भारी पड़ गई। वन विभाग ने गीदम वनपरिक्षेत्र के कटुलनार इलाके से 9 दुर्लभ विशाल गिलहरियों का शिकार करने वाले आरोपी बंशीराम कोवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला तब सामने आया जब एक युवक ने 32 सेकेंड का वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया, जिसमें वह नक्सली हिड़मा के गाने “ओ रे बंदूक वाले हमारे हक की जंग है हिड़मा” पर शिकार की तस्वीरें दिखा रहा था। यह रील जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, वन विभाग की टीम सतर्क हो गई।

छत्तीसगढ़ की एंटी-पोचिंग यूनिट, राज्य स्तरीय फ्लाइंग स्क्वायड और दंतेवाड़ा वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की।

दुर्लभ प्रजाति का शिकार, गंभीर अपराध

जिस जीव का शिकार किया गया, वह Indian Giant Squirrel यानी भारतीय विशाल गिलहरी है, जो एक दुर्लभ प्रजाति मानी जाती है और महाराष्ट्र का राज्य पशु भी है। इस प्रजाति का शिकार करना कानूनन गंभीर अपराध है।

Wildlife Protection Act के तहत ऐसे मामलों में आरोपी को कम से कम 7 साल की सजा का प्रावधान है। वन विभाग को आरोपी के पास से एक भालू की खाल और शिकार में इस्तेमाल किए गए वायर भी बरामद हुए हैं।

 

11 लोगों का गिरोह, जंगल में दो बार किया शिकार

पूछताछ में आरोपी बंशीराम ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि पारंपरिक पर्व के दौरान अबूझमाड़ के तोड़मा गांव में 11 लोगो के साथ मिलकर शिकार करने गए थे।

पहली बार उन्होंने 2 विशाल गिलहरियों को मारा, जबकि दूसरी बार 9 गिलहरियों का शिकार किया गया। आरोपी ने यह भी कबूल किया कि सभी ने मिलकर इनका मांस खा लिया।

 

वन विभाग की कार्रवाई तेज

गीदम की वनपरिक्षेत्र अधिकारी ज्योत्स्ना पांडे ने बताया कि आरोपी को मोबाइल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। मामले में कुल 11 आरोपी शामिल हैं, जिनकी तलाश के लिए टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह मामला वन्यजीव संरक्षण के लिए बेहद गंभीर है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया बना सबूत

यह मामला इस बात का उदाहरण है कि अपराध के बाद सोशल मीडिया पर दिखावा करना किस तरह खुद के खिलाफ सबूत बन सकता है। इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक छोटी सी रील ने पूरे शिकार कांड का पर्दाफाश कर दिया।

वन विभाग अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटा है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।