spot_img

मासूम शुभम की 26 घंटे बाद लाश मिली : 5 KM दूर पत्थर और मिट्‌टी के बीच फंसी थी बॉडी, एनीकट पार करते समय बहा था

Must Read

acn18.com जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नदी में बहे मासूम का 26 घंटे बाद लाश मिली है। 4 साल का शुभम शनिवार को मां-बाप के साथ एनीकट पार करते समय नदी में डूबा था। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोर उसे आस-पास के 6 किलोमीटर के दायरे में तलाश रहे थे। जिसके बाद बच्चे का शव घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर मिला है। उसके शव पत्थर और मिट्‌टी के बीच में फंसा हुआ था। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -
बिलासपुर के गांव में मिला शव।
बिलासपुर के गांव में मिला शव।

पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल शनिवार को अपनी पत्नी और चार साल के बेटे शुभम को लेकर मल्हार की ओर गया था। इसके बाद दोपहर के 2 बजे के पास वह वापस लौट रहा था। बताया गया था कि वापस लौटने के बाद वह लीलागर नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था।

इसी एनीकट को पार करते समय हादसा हुआ था।
इसी एनीकट को पार करते समय हादसा हुआ था।

एनीकट के ऊपर पानी, फिर भी पार करने का फैसला

एनीकट के ऊपर 2 फीट ऊपर से पानी बह रहा था। इसके बावजूद उसने अपने बेटे को बाइक में बिठाया और पार करने में लगा था। जबकि उसकी पत्नी पीछे पैदल चल रही थी। उसी दौरान बाइक फिसल गई और शुभम बह गया था। प्रकाश भी बहने लगा था, लेकिन उसे किसी तरह से बचा लिया गया था।

नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।
नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

बिलासपुर के गांव में मिला शव

घटना के बाद आस-पास के लोगों ने शुभम की काफी तलाश की थी। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला था। प्रशासन और पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर गई थीं। तब से शुभम की तलाश जारी थी। SDRF को भी बुलाया गया था। शनिवार शाम तक उसकी तलाश की गई। मगर शाम होने के चलते रेस्क्यू बंद कर दिया गया था। अब रविवार को फिर से उसे खोजा जा रहा था। जिसके बाद घटनास्थल से 5 किलोमीटर दूर बिलासपुर के मस्तूरी के कटहा गांव के पास बच्चे का शव मिला है।

SDRF की टीम तलाश कर रही थी।
SDRF की टीम तलाश कर रही थी।

पिता की लापरवाही, प्रशासन ने भी ध्यान नहीं दिया

इधर, घटना के बाद से आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई थी। शुभम का शव रविवार शाम को 4 बजे के आस-पास मिला। इसके बाद से उसके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में शुभम के पिता प्रकाश की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि जिस तरह से एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। उसे पार करना खतरे से खाली नहीं था। फिर भी उसने बाइक में बच्चे को बिठाकर एनीकट पार करना चाहा। वहीं प्रशासन ने भी यहां किसी को तैनात नहीं किया था जो यहां से आने-जाने वाले लोगों को रोके। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही रुक-रुक के बारिश के चलते जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं।

आबकारी विभाग की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वाले आरोपी एक साल बाद गिरफ्तार ,हरदीबाजार पुलिस ने की कार्रवाई

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -