spot_img

बिलासपुर में दीवार गिरने से मासूम की मौत

Must Read

बिलासपुर में मंगलवार की देर शाम दीवार गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई और उसकी दादी गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची कमरे में अपनी दादी के साथ खेल रही थी, तभी बारिश की वजह से मिट्‌टी की दीवार गिर गई और ये हादसा हो गया। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक कोटा क्षेत्र के ग्राम अमाली निवासी हितेश्वर विश्वकर्मा मजदूरी का काम करता है। घर में उसकी पत्नी, एक साल की बेटी नव्या विश्वकर्मा और मां रोमतीन बाई (63) रहती हैं। मंगलवार की देर शाम अचानक मिट्‌टी की दीवार गिर गई, जिससे नव्या के साथ रोमतीन भी दीवार में दब गई।

दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

आवाज सुनकर पहुंची मां
दीवार गिरने के बाद कमरे में जोर की आवाज आई, जिसे सुनकर नव्या की मां दौड़ती हुई कमरे में गई, जहां दीवार में उसकी बेटी व सास दब गई थी। उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। जानकारी मिलते ही हितेश्वर भी घर पहुंचा। इस बीच पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया। तब तक लोगों ने मलबे में दबे महिला और मासूम बच्ची को बाहर निकाला।

पूरा मलबा कमरे में पड़ा है, जिसमें मासूम बच्ची और उसकी दादी दबी थी।
पूरा मलबा कमरे में पड़ा है, जिसमें मासूम बच्ची और उसकी दादी दबी थी।

अस्पताल में बच्ची की मौत, मां की हालत गंभीर
आनन-फानन में पुलिस कर्मी आशीष वस्त्रकार ने दादी और उसकी पोती को इलाज के लिए कोटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां जांच के बाद मासूम बच्ची नव्या को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोमतीन को प्राथमिक उपचार के बाद CIMS रेफर कर दिया गया।

बारिश की वजह से गिरी दीवार
बताया जा रहा है कि, हितेश्वर का मकान कच्ची मिट्‌टी से बना है। बारिश के चलते दीवार गीली हो गई थी। पिछले दो दिन से हो रही बारिश के चलते दीवार का नीचे का हिस्सा दब गया था। मंगलवार की शाम अचानक दीवार गिर गई और यह हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सियासी अखाड़े के वो दिग्गज, जिन्होंने बनाया सबसे अधिक बार लोकसभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड, चौंका देंगे कई नाम

Acn18.com/चुनाव लड़ने वाले हर प्रत्याशी की ख्वाहिश जीतने की होती है। मगर जरूरी नहीं है कि हर किसी के...

More Articles Like This

- Advertisement -