Home छत्तीसगढ़ त्योहारों के सीजन में जनता को महंगाई का झटका…! गैस सिलेंडर की...

त्योहारों के सीजन में जनता को महंगाई का झटका…! गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी, अब इतने रुपए का मिलेगा सिलेंडर

0
75

नई दिल्ली। देश में त्योहारों का समय चल रहा है। गणेश त्योहार समाप्त होते ही अब पितृ पक्ष लग गए हैं। इसके बाद 15 अक्टूबर से नवरात्रि एवं बाद में दिवाली का त्योहार है। सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर देश में गैस के दामों में भारी गिरावट की थी। तो वहीं अब महंगाई को लेकर एक बार फिर जोर का झटका जनता को लगा है।ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इसके चलते 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 1 अक्टूबर से 209 रुपये बढ़ गई हैं। अगर दिल्ली की बात करें तो यहां अब ऐसे सिलेंडर का खुदरा बिक्री दाम आज से 1731.50 रुपये हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है।