spot_img

भारत का निर्यात 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर

Must Read

Acn18.com भारत/ वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत से वस्तुओं का निर्यात मई, 2024 में सालाना आधार पर 9 फीसदी बढ़कर 38.13 अरब डॉलर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में देश से 34.95 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया था। व्यापार घाटा भी पिछले माह बढ़कर सात महीने के उच्चतम स्तर 23.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पहले अक्तूबर, 2023 में सर्वाधिक 31.46 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था।वाणिज्य मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल की खरीदारी बढ़ने से मई में आयात भी 7.7 फीसदी बढ़कर 61.91 अरब डॉलर पहुंच गया। मई, 2023 में 57.48 अरब डॉलर का आयात किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक, औषधि, कपड़ा और प्लास्टिक जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले अप्रैल, 2024 में देश का निर्यात घटकर 41.68 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों यानी अप्रैल-मई में निर्यात 5.1 फीसदी बढ़कर 73.12 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात भी 8.89 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 116 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जहरीली शराब पीने से अब तक 57 की मौत

acn18.com चेन्नई । तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 57 हो...

More Articles Like This

- Advertisement -