भारत ने ऑस्ट्रेलिया से टी-20 सीरीज जीती:पांचवां मैच बारिश के कारण बेनतीजा, अब तक ऑस्ट्रेलिया में कोई टी-20 सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया

0
77

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में टी-20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। 5 मैचों की टी-20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला भी बारिश के कारण बेनतीजा रहा है। पहला मैच भी बेनतीजा हुआ था।

ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। भारत ने 4.5 ओवर में बगैर नुकसान के 52 रन ही बनाए थे कि मौसम खराब हो गया और खेल रोक दिया गया। ओपनर अभिषेक शर्मा 23 और शुभमन गिल 29 रन पर नाबाद लौटे। बिजली कड़कने के कारण आगे की सीटें भी खाली करानी पड़ी। इसके थोड़ी देर बार बारिश भी शुरू हो गई।

करीब दो घंटे की बारिश के बाद मैच बेनतीजा कर दिया गया। सीरीज का चौथा और तीसरा मैच भारत ने जीता था। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीता था।