एनकेएच हॉस्पिटल में कार्डियक फैसिलिटी मैं बढ़ोतरी, कैथ लैबोरेट्री की स्थापना, हर समय मिलेंगे डॉक्टर

0
143

Acn18.com/औद्योगिक जिला कोरबा मैं मरीजों की आवश्यकता के हिसाब से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार मैं काम हुए हैं। निजी चिकित्सा संस्थान मरीजों को ज्यादा सहूलियत देने को लेकर सक्रियता दिखाने में जुटे हुए हैं। कोसाबाड़ी मंगलम विहार स्थित एनकेएच हॉस्पिटल ने अब यहां कार्डियक डिपार्टमेंट को एडवांस किया है । समय के साथ ज्यादा फैसिलिटी उपलब्ध कराई गई है ताकि मरीजों को शीघ्रता से सुविधा का लाभ मिल सके।

सुपर स्पेशलिटी एनकेएच हॉस्पिटल ने अपने यहां विभिन्न बीमारियों से संबंधित उपचार की सुविधा मुहैया कराई है। ह्रदय रोगों से संबंधित चिकित्सा को लेकर किए गए अनुभव के आधार पर कार्डियक डिपार्टमेंट का सुविधा संपन्न किया गया है। हृदय से संबंधित चिकित्सा को व्यवस्थित किया गया है। बहुत जल्द हम आम लोगों को ह्रदय रोगों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी करने वाले हैं।

IMG 20230428 WA0044

बताया गया कि एनकेएच हॉस्पिटल में कार्डियक डिपार्टमेंट के लिए 5 डॉक्टर की टीम उपलब्ध है जो 24 घंटे मरीजों की सेवा में उपलब्ध रहेगी।

IMG 20230428 WA0045

बताया गया कि हार्ट अटैक के मामलों में समय की बड़ी उपयोगिता होती हैं थोड़ी सी भी देरी होने पर मामले बिगड़ जाते हैं।

IMG 20230428 WA0046

स्वाभाविक सी बात है कि जब स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी तो वह शहर से बाहर जाने से बचेंगे और समय के साथ साथ रुपए भी बचाएंगे।

IMG 20230428 WA0047