हिंदु नव वर्ष के मद्देनजर सुनालिया पुल के उपर लगाया गया डोम गिरा,नहीं हुई किसी तरह की जनहानी,व्यवस्था को किया जा रहा है दुरुस्त

0
47

Acn18.com/कोरबा में हिंदू नव वर्ष का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान आकर्षक झांकी और भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हिंदू नव वर्ष के मद्देनजर कोरबा को आकर्षक ढंग से सजाया गया है,लेकिन रविवार की सुबह मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण सुनालिया पुल के उपर बनाया गया मंच अचानक गिर गया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी है। आयोजकों ने कहा है,कि मंच को फिर से खड़ा किया जा रहा है और जल्द ही मंच अपने पुराने स्थिती में आ जाएगा। घटना के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित ना हो इसके लिए पुलिस को भी मौके पर तैनात कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2024 04 07 at 10.19.41

सजावट दौरान रात का नजारा

WhatsApp Image 2024 04 07 at 10.26.00

टेंट गिरने के बाद का नजारा