Home छत्तीसगढ़ रायपुर में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला VIDEO:ताबड़तोड़ वार कर...

रायपुर में बीच बाजार युवक पर चाकू से हमला VIDEO:ताबड़तोड़ वार कर किया लहूलुहान, सड़क पर तड़पता रहा; तमाशबीन बनी रही भीड़

0
43

गुरुवार रात रायपुर शहर में चाकूबाजी की एक घटना हुई। जय स्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स के पिछले हिस्से में एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। शास्त्री बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर बिरयानी दुकानों के सामने बेखौफ बदमाश युवक पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। काफी देर तक युवक सड़क पर तड़पता पड़ा रहा । बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस वारदात में संतोषी नगर इलाके का रहने वाला प्रशांत महानंद नाम का युवक घायल हुआ। वो यहां अपने कुछ साथियों के साथ था, तभी आसपास के ही कुछ बदमाश किस्म के युवकों से उसकी बहस हो गई। इतने में एक आरोपी ने अपनी कमर में फंसाकर रखा चाकू निकाला और तेजी से प्रशांत की पीठ पर चाकू घोंप दिया।

बेखौफ बदमाश ने युवक को चाकू मारा, सड़क पर यूं पड़ा रहा घायल, इसे पुलिस अस्पताल लेकर गई। - Dainik Bhaskar