Home देश दुनिया मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन:लोगो और कन्वीनर...

मुंबई में I.N.D.I.A. की तीसरी बैठक का आज दूसरा दिन:लोगो और कन्वीनर का नाम जारी हो सकता है, सीट बंटवारे के लिए क्षेत्रीय कमेटी बनाने पर मंथन

0
61

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक का आज यानी 1 सितंबर को दूसरा दिन है। मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। विपक्षी गठबंधन आज दोपहर तक लोगो और कन्वीनर (संयोजक) का नाम जारी कर सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगो को तिरंगे के रंग में रंगने की तैयारी है। I.N.D.I.A का IN केसरिया रंग से, D पर सफेद रंग और IA पर हरा रंग हो सकता है। लोगो आज सहमति के बाद रिलीज किया जाएगा।

चुनाव समय से पहले होने की अटकलों के बीच गठबंधन सीट शेयरिंग पर जल्द से जल्द एक फॉर्मूले पर पहुंचना चाहता है। इसके के​ लिए क्षेत्रीय स्तर पर कमेटियां बनाने की भी बात हो रही है।

बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेताओं ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं। भाजपा से निपटने के लिए एक साझा प्रोग्राम तैयार किया जाएगा।

पहले दिन मीटिंग के फोटोज….

सोनिया गांधी गुरुवार दोपहर 3 बजे मीटिंग होटल ग्रैंड हयात पहुंचीं। यहां अलायंस के नेताओं से मिलीं।।
सोनिया गांधी गुरुवार दोपहर 3 बजे मीटिंग होटल ग्रैंड हयात पहुंचीं। यहां अलायंस के नेताओं से मिलीं।।
राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को देख इस अंदाज में नमस्कार किया। इस मौके पर बंगाल सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को देख इस अंदाज में नमस्कार किया। इस मौके पर बंगाल सीएम ममता बनर्जी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।
एनसीपी नेता शरद पवार भी मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को पहुंचे।
एनसीपी नेता शरद पवार भी मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को पहुंचे।
यह फोटो गुरुवार देर रात की है। प्रकाश करात, लालू यादव, डी राजा और तेजस्वी यादव।
यह फोटो गुरुवार देर रात की है। प्रकाश करात, लालू यादव, डी राजा और तेजस्वी यादव।

किसने क्या कहा?
लालू प्रसाद यादव (आरजेडी): देश की एकता और संप्रभुता को मजबूत रखने की जरूरत है। देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाना होगा। मोदी सरकार गरीबी, बेरोजगारी और किसानों के कल्याण के मुद्दे पर फेल रही है। हम साझा प्रोग्राम तैयार कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव (आरजेडी): पिछले साल लालू यादव और नीतीश कुमार ने एकसमान सोच वाली विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का काम किया था। अब एक साल बाद विपक्ष के इंडिया गठबंधन की तीसरी बैठक हो रही है। अगर हम उम्मीदें पूरी नहीं कर पाए तो लोग माफ नहीं करेंगे।

महबूबा मुफ्ती (पीडीपी): जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह ने देश और युवाओं को दिशा दी। जेएनयू, आईआईएम और इसरो जैसे संस्थान बनाए।

राघव चड्ढा (आप): भाजपा को इंडिया गठबंधन से डर है। वे इंडिया शब्द से नफरत कर रहे हैं और इसे आतंकी संगठनों से जोड़ रहे हैं। उन्हें इस बात को लेकर भी डर है कि कहीं गठबंधन सफल ना हो जाए।

आदित्य ठाकरे (शिवसेना, उद्धव गुट): गठबंधन के नेता संविधान और लोकतंत्र बचाने साथ आए हैं।

सीताराम येचुरी (सीपीएम): इंडिया गठबंधन को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उससे पीएम मोदी और भाजपा सकते में आ गए हैं।

सुप्रिया सुले (एनसीपी, शरद पवार गुट): इंडिया गठबंधन को उन चुनौतियां का सामना करना पड़ेगा, जो मोदी सरकार की नीतियों के कारण पैदा हुई हैं। इन्हीं के चलते देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा को गठबंधन के नाम से दिक्कत है, इसका मतलब है कि हम अच्छा कर रहे हैं।