spot_img

कुल्लू में 30 सेकेंड में 7 इमारतें एक-एक कर गिरीं:24 घंटे में 12 लोगों की मौत; बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Must Read

Acn18.com/हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में गुरुवार सुबह 30 सेकेंड के अंदर 7 इमारतें गिर गईं। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रशासन ने इन इमारतों को तीन दिन पहले ही खाली करवा लिया था। आसपास की 2-3 इमारतों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। यहां लोगों के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है।

- Advertisement -

राज्य में पिछले 24 घंटे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 7 मौतें मंडी और शिमला में लैंडस्लाइड की वजह से हुईं। इसके अलावा कई घर टूट गए और 400 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। भारी बारिश के चलते कुल्लू-मनाली हाईवे भी बंद कर दिया गया।

मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले दो दिन भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के 3 जिलों- शिमला, मंडी और सोलन में आज सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 6 राज्यों में मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कुल्लू में सबसे पहले एक बिल्डिंग गिरी। इसके कुछ ही सेकेंड के अंदर कई दूसरी बिल्डिंग भी ढह गईं।
कुल्लू में सबसे पहले एक बिल्डिंग गिरी। इसके कुछ ही सेकेंड के अंदर कई दूसरी बिल्डिंग भी ढह गईं।

कानपुर में गंगा खतरे के निशान के पार
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में बुधवार को तेज बारिश हुई। पूरे राज्य में 4.5 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कानपुर में गंगा का पानी खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर बह रहा है। इससे 11 गांवों में गंगा का पानी घुस गया।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

यहां भारी बारिश होगी: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर।

यहां मध्यम बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान।

हिमाचल के कुल्लू में इमारतों के गिरने के समय पास के बस स्टैंड में लोग मौजूद थे। उन्होंने भागकर और छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद 2-3 दूसरी बिल्डिंगों पर भी गिरने का खतरा बना हुआ है।

SDM आनी नरेश वर्मा ने बताया कि सभी इमारतों को पहले ही खाली करवा दिया गया था। इनमें से एक बिल्डिंग में कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और दूसरी में SBI बैंक चल रही थी। जुलाई में इन इमारतों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थीं। इस देखते हुए प्रशासन ने इन्हें पहले ही खाली करवा दिया था।

UP के कई जिलों में पिछले 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को पूरे प्रदेश में औसत से 472% से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आज पूर्वी UP के 43 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

मध्यप्रदेश में गुरुवार को रीवा, सागर और शहडोल संभाग और इनसे लगे जिलों में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल में सुबह फुहार पड़ी। इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। राज्य में औसत 25.85 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि अब तक 27.84 इंच बारिश होना चाहिए। इस हिसाब से ओवरऑल बारिश का आंकड़ा 7% कम है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

आस्ट्रेलियन-टीक’ आर्थिक-समृद्धि का वृक्षारोपण मॉडल 

एक एकड़ के प्लांटेशन से 10 सालों में 5 करोड़ तक की आमदनी साथ में काली मिर्च एवं अन्य औषधीय...

More Articles Like This

- Advertisement -