रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं बृजेशनाथ पाण्डेय ,अध्यक्ष महाविद्यालय जन-भागीदारी समिति के सहयोग से अर्थशास्त्र एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वं डॉ विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा,विख्यात अर्थशास्त्री की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
जिसका उद्घाटन डॉ रमन सिंह,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्षता गणेश शंकर मिश्रा (से.नि.भा.प्र.सेवा) पूर्व प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ रमन सिंह ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा बनाए गए मॉडल प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा सभी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में डॉ राधाबाई को नमन करते हुए कहा कि,देश की अर्थव्यवस्था सिंधु घाटी सभ्यता से प्रारंभ होकर पुरे विश्व में फैला।
आचार्य चाणक्य ने भारतीय व्यवस्था को दिशा प्रदान किया। हम दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरा अर्थव्यवस्था बनने के अग्रसर है। इसमें छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका है।छत्तीसगढ़ राज्य अपनी समृद्ध वन संपदा के कारण देश में एक विशेष स्थान रखता है। इसके 44% से अधिक भौगोलिक क्षेत्र में वन हैं,जो राज्य की अर्थव्यवस्था और लाखों लोगों की आजीविका में महत्वपूर्ण योगदान देता हैं। लघु वनोपज ग्रामीण और जनजातीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है,लाखों लोगों को रोजगार और आय प्रदान करता है।



