कोरबा में ग्रेंड एसीएन न्यूज की खबर का असर हुआ है। हादसे में मारे गए युवक दीपक यादव के पीएम को लेकर हो रहे लेटलतीफी की खबर को हमारी टीम ने प्रमुखता से प्रसारित की थी,जिसके बाद मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल का प्रबंधन हरकत में आया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना दिखाते हुए जरुरी औपचारिकताओं को पूर्ण करवाया,जिसके बाद पीएम कराया गया।




