spot_img

खबर का असर :घरों में गंदा पानी की सप्लाई से मिला छुटकारा,पंडित रविशंकर शुक्ल नगर वार्ड का मामला,सीवर लाईन के जरिए गंदे पानी की हो रही थी सप्लाई

Must Read

acn18.com कोरबा/नगर निगम के 23 नंबर वार्ड पंडित रविशंकर शुक्ल नगर में पिछले कई दिनों से हो रही गंदे पानी की सप्लाई की समस्या का समाधान हो गया है। लोगों की शिकायत पर निगम आयुक्त ने समस्या खोजकर उसका समाधान करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद निगम की टीम ने काफी मेहनत कर फाॅल्ट को ढूंढा फिर उसका समाधान किया। बताया जा रहा है,कि सीवर लाईन से गुजरे पाइपलाईन को चूहे ने काट दिया था जिसके कारण लोगों के घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा था।

- Advertisement -

नगर निगम के पंडित रविशंकर शुक्ल नगर वार्ड में गंदे पानी की हो रही सप्लाई को लेकर लोगों के द्वारा शिकायत करने पर निगम प्रशासन ने उसका समाधान कर दिया है। लोगों की शिकायत आने पर आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने निगम के अमले को समस्या समाधान का निर्देश दिया। आयुक्त के निर्देश पर निगम की टीम ने फाॅल्ट खोजना प्रारंभ किया। काफी मशक्कत के बाद टीम को समस्या ढूंढने में सफलता मिल गई। सीवर लाईन से गुजरे पाईपलाईन को चूहे ने काट दिया था जिसके कारण गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा था। पाईपलाईन में सुधार कार्य करने के बाद व्यवस्था पूरी तरह से सुधर गई और अब लोगों के घरों तक पीने का साफ पानी पहुंचने लगा है।

घरों में गंदे पानी की सप्लाई होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था उन्हें पीने के लिए साफ पानी मुहैया नहीं हो पा रहा था। अब जब समस्या का समाधान हो गया है,तो लोगों ने राहत की सांस ली है।

देश में कोरोना का खतरा:दुनिया की पहली नेजल वैक्सीन को सरकार की मंजूरी, बूस्टर के तौर पर लगेगी; निजी अस्पतालों में मिलेगी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कलेक्टर की तस्वीर के सामने कर रहे हैं पूजा अर्चना, देखिए कलेक्टर से क्या मांग रहे हैं ग्रामीण. वीडियो

Acn18. Com.छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायत के लोग पेंड्रा रोड सड़क पर आ...

More Articles Like This

- Advertisement -