Home KORBA acn18.com न्यूज की खबर का हुआ असर : प्रसुताओं के लिए बनाया...

acn18.com न्यूज की खबर का हुआ असर : प्रसुताओं के लिए बनाया गया अलग से कक्ष ,रहने में नहीं होगी कोई दिग्गत

0
51

vlcsnap 2024 01 14 11h51m13s230

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले में acn18.com न्यूज की खबर का असर एक बार फिर से हुआ है। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में प्रसुताओं को होने वाली समस्या की खबर का प्रसारण acn18.com न्यूज ने प्रमुखता से किया था जिसके बाद प्रबंधन हरकत में आया और प्रसुताओं के रहने,बैठने के साथ ही उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने की बात की। ग्रेंड न्यूज ने खबर प्रसारित की थी,कि प्रसुताओं को कक्ष के बजाए कड़ाके की ठंड में गैलरी में सोकर रात गुजारनी पड़ रही है। इसी के बाद प्रबंधन ने व्यवस्था में सुधार लाया है।

WhatsApp Image 2024 01 14 at 11.20.22 1

जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में प्रसुताओं को अब किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ग्रेंड न्यूज की पहल के बाद प्रसुताओं के रहने,बैठने और खाने की बेहतर व्यवस्था प्रबंधन के द्वारा कर दी गई है। acn18.com  न्यूज ने पिछले दिनों प्रसुताओं को होने वाली समस्या की खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था जिसके बाद प्रबंधन हरकत में आया और अस्पताल के स्टोर को प्रसुता कक्ष के रुप में बदल दिया जहां उनके लिए अतिरिक्त बिस्तर भी लगा दिया गया है जहां महिलाएं प्रसव के बाद सो सकती है। कक्ष के बाहर बाकायदा स्टीकर भी चस्पा कर दिया गया है ताकी प्रसुताओं के कक्ष में अंवाक्षित लोगों का कब्जा ना हो सके।

इससे पहले प्रसुताओं को कक्ष के अभाव में प्रसव के बाद गैलरे के बाहर सोना पड़ता था। इस खबर को ग्रेंड न्यूज ने प्रमुखता से उठाया जिसका परिणाम यह हुआ,कि उनके लिए अब अलग से कक्ष की व्यवस्था करा दी गई है।

कोयला लोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा ,भैषमा चौक पर हुआ हादसा ,कोयला लूटने लोगों में मची होड़