spot_img

खनिज तौल नाका में जारी है अवैध वसूली , हर ट्रक चालक से लिया जाता है 20 रुपए ,साल में होती है करोड़ों की अवैध कमाई

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा में खनिज विभाग द्वारा खनिज तौल नाका में वजन लेने के नाम पर लाखो रुपए का खेल चल रहा है। छुपकर नही बल्कि विभाग द्वारा खुलेआम खनिज तौल नाका की आड़ में लाखो की अवैध वसूली की जा रही है। साल में करीब डेढ़ करोड़ से ऊपर की काली कमाई होती है। मगर इस भ्रष्टाचार को रोकने वाला कोई नही है।

- Advertisement -

ये नजारा हरदीबाजार के समीप स्थित खनिज विभाग का खनिज तौल नाका है। खदानो से निकलने वाले कोयले का सही तौल लेने के मकसद से शासन द्वारा ये मशीन स्थापित किया गया है। मगर सालो से तौल महीन खराब पड़ा है। यानी बिना तौल किए ओवरलोड वाहन यहां से गुजरते है। इसके एवज में नाका में तैनात कर्मियों द्वारा हर ट्रक चालक से 20 रुपए वसूला जाता है।

दीपका खदान से कोयला लोड कर करीब 500 से अधिक ट्रक इस तौल नाका से गुजरती है। यानी 24 घंटे के भीतर 10 हजार की वसूली। इसी तरह जिले में 4 खनिज तौल नाका संचालित है। तमाम नाका में लगे मशीन खराब पड़े है। बावजूद इसके ट्रक यहां रूकती है। पासिंग सिल लगाया जाता है। सभी रूट की बात करे तो लगभग 2 हजार से अधिक कोयला लोड वाहनों का परिवहन होता है। जो चारो तौल नाका से होकर गुजरती है। यानी एक महीने की बात करे तो करीब 12 लाख रुपए की अवैध वसूली और साल में डेढ़ करोड़ से ऊपर की काली कमाई होती है। जिसका कोई हिसाब किताब नही है। हमने पैसे लेने देने का पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया है। मगर कर्मचारी सफाई देते नजर आ रहे है।

बलरामपुर : बॉलीवुड सिंगर शान ने सजाई गीतों की महफिल

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -