Acn18.com कोरबा/ कोरबा के सीविल लाईन थाना में बीती रात अवैध कब्जे की शिकायत पहुंचे। पथर्रीपारा बस्ती में रहने वाले लोगों का आरोप है,कि हरे राम साहू नामक व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य के नाम पर आम जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। हरे राम साहू की इस हरकत से क्षेत्र का पानी टंकी भी प्रभावित हो रहा है। लोगों ने यह भी बताया,कि वह खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है और उसकी आड़ में अवैध कब्जा कर रहा है। लोगों ने कहा,कि अगर उसके खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होती,तो विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।



