दादरखुर्द में नंदू कोरी की जमीन पर अवैध कब्जा, मामला आगे बढ़ा, काम रोकने के निर्देश

0
87

Acn18.com/कोरबा नगर के दादर खुर्द इलाके में नंदू कोरि की जमीन पर बेजा कब्जा करने के साथ निर्माण किया जा रहा है। यहां वहां शिकायत करने के साथ यह मामला आगे चला गया है। पीड़ित पक्ष ने एसपी से भी शिकायत की है। जानकारी प्राप्त होने पर मौके पर चल रहे काम को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

IMG 20230416 WA0011

यह इलाका है पटवारी हल्का नंबर 21 का जिसमें दादर खुर्द और आसपास का क्षेत्र शामिल है। खबर के अनुसार महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले चूड़ी व्यवसायी नन्दू कोरी ने कुछ वर्ष पहले यहां पर जमीन खरीदा था। जिस पर अब अन्य व्यक्ति के द्वारा कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। नन्दू ने बताया कि इस तरह के काम से बेटियों के विवाह के लिए रुपैया जुटाने में दिक्कत हो रही है। बताया गया कि इस मामले की शिकायत कई जगह की गई है।

IMG 20230416 WA0035

जानकारी के अनुसार इस मामले में स्थगन आदेश जारी हो गया है। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और दादर खुर्द में नंदू कोरी की जमीन पर चल रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया है।