स्कूल जमीन से अवैध कब्जा हटाया, प्रशासन की कार्रवाई, देखिए वीडियो

0
14

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

– स्कूल जमीन से अवैध कब्जा हटाया, प्रशासन की कार्रवाई

सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में शासकीय स्कूल की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
मामला छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े कटेकोनी के आश्रित ग्राम कर्राखाई का है। यहां शासकीय स्कूल की भूमि पर श्यामलाल साहू द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत विद्यालय के प्रधान पाठक द्वारा तहसीलदार से की गई थी।
शिकायत के बाद राजस्व विभाग द्वारा विधिवत सीमांकन कराया गया और कब्जाधारी को सात दिवस के भीतर भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया गया। निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बावजूद जब कब्जा नहीं हटाया गया, तब तहसीलदार के निर्देश पर प्रशासनिक और राजस्व अमले ने संयुक्त कार्रवाई की।
मौके पर पहुंची टीम ने अवैध निर्माण को हटाते हुए स्कूल की जमीन को मुक्त कराया। इस दौरान ग्राम पंचायत बड़े कटेकोनी के सरपंच, पंचगण, शिक्षकगण और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।