spot_img

IAS पूजा खेडकर के पास 22 करोड़ की प्रॉपर्टी:इनसे सालाना 42 लाख कमाई; जिस ऑडी पर लाल-नीली बत्ती लगवाई, उस पर 26 हजार का चालान

Must Read

महाराष्ट्र के पुणे में 34 साल की ट्रेनी IAS ऑफिसर पूजा खेडकर अपने UPSC सिलेक्शन को लेकर विवादों में हैं। अब उनके नाम करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। पूजा खेडकर करीब 17-22 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।

- Advertisement -

पूजा ने साल 2023 में जॉइनिंग से पहले सरकार को दिए अपनी अचल संपत्ति के ब्योरे में बताया कि उन्होंने 2015 में पुणे के म्हालुंगे में 2 प्लॉट खरीदे। इसमें उन्होंने एक प्लॉट 42 लाख 25 हजार रुपए और दूसरा प्लॉट 43 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा। अभी दोनों प्लॉट की मार्केट वैल्यू 6 से 8 करोड़ रुपए के बीच है।

पूजा ने 2018 में पुणे के धनेरी इलाके में 20 लाख 79 हजार रुपए में 4.74 हेक्टेयर जमीन खरीदी। इसकी मौजूदा कीमत 3 से 4 करोड़ रुपए है। पूजा ने 2020 में 44 लाख 90 हजार रुपए में केंधवा में 724 स्क्वायर फीट का एक फ्लैट खरीदा, जिसकी कीमत अभी 75 लाख रुपए है।

पूजा खेडकर पुणे और अहमदनगर में 7 प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। डॉक्यूमेंट सोर्स- NDTV
पूजा खेडकर पुणे और अहमदनगर में 7 प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। डॉक्यूमेंट सोर्स- NDTV

करोड़ों की प्रॉपर्टी से हर साल 45 लाख की इनकम
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा अहमदनगर में भी पूजा के नाम तीन प्रॉपर्टी है। इनमें दो जमीन उनकी मां ने उन्हें 2014 में गिफ्ट के तौर पर दी है। इनकी कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपए है।सवेदी में पूजा ने 2019 में 20 लाख 25 हजार रुपए में एक जमीन खुद खरीदी। अभी इसकी कीमत 45 लाख रुपए है।

इन सभी 7 प्रॉपर्टी से पूजा हर साल करीब 42 लाख रुपए कमा रही हैं। पूजा के पिता दिलीप खेडकर के नाम पर करीब 40 करोड़ की संपत्ति है। दिलीप खेडकर महाराष्ट्र सरकार के रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2024 में अहमदनगर सीट से वंचित बहुजन अघाडी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कांग्रेस कार्यकर्ता और समाजसेवी इशहाक खान उर्फ बाबा का निधन 

कोरबा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी और सुन्नी मुस्लिम जमात के पदाधिकारी जुम्मन खान के छोटे भाई इशहाक खान उर्फ बाबा...

More Articles Like This

- Advertisement -