Home KORBA जो भी विभाग मिलेगा उसके जरिए करूंगा प्रदेश की सेवा,मंत्री लखन लाल...

जो भी विभाग मिलेगा उसके जरिए करूंगा प्रदेश की सेवा,मंत्री लखन लाल देवांगन हुए मीडिया से रूबरू

0
52

WhatsApp Image 2023 12 24 at 12.49.10 1

acn18.com कोरबा/ केबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचे लखनलाल देवांगन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कोरबा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता और आम जनता का मैं बहुत आभारी हूं। जगह-जगह स्वागत में जिस तरह से जनसैलाब उमड़ रहा है उसके लिए मैरे पास शब्द नहीं है। कोरबा की जनता ने जिस तरह इस बार धनबल को हराकर जनबल का साथ दिया। इससे कोरबा विधानसभा में कमल का फूल खिला। सीएम विष्णूदेव साय ने अपने मंत्रीमंडल का विस्तार किया। मुझे भी इस मंत्रीमंडल में शामिल किया गया। इसके लिए मंत्री लखन ने पीएम, केन्द्रीय गृह मंत्री, सीएम व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार भी जताया।

WhatsApp Image 2023 12 24 at 12.49.10 2

मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार कोरबा पहुंचे लखन लाल देवांगन ने पत्रकारों से कहा कि आने वाले दिनों में जो भी विभाग मिलेगा। उसपर बेहतर ढंग से काम किया जाएगा। श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले की चारों विधानसभा के समग्र विकास के लिए प्रयास होगा। घोषणा पत्र के कई बिंदू पर सीएम ने स्वीकृति भी दे दी है। किसानों को दो साल का बोनस २५ दिसंबर को दिया जाएगा। प्रधानमंत्री कि योजना को लाभ ज्यादा से ज्यादा प्रदेश के लोगों को मिलेगा।प्रदेश में अब भ्रष्टाचार मुक्त कार्य होंगे। जितनी भी घोषणाएं पार्टी ने की है उसके हर बिंदू का पालन होगा।

WhatsApp Image 2023 12 24 at 12.49.11 1

WhatsApp Image 2023 12 24 at 12.49.11

WhatsApp Image 2023 12 24 at 12.49.10

WhatsApp Image 2023 12 24 at 12.49.09

प्रधानमंत्री जनमन योजना का मुख्य उद्देश्य संपूर्ण रूप से सशक्त बनें पीवीटीजी समूहः मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय