spot_img

‘हाथियों को मार डालूंगा, धरती को हाथी विहीन कर दूंगा’:हाथी के शावक को मारकर दफनाया था; मुख्य आरोपी ने वनकर्मियों को दी थी धमकी

Must Read

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले के ग्राम बनिया में बेबी एलीफैंट को मारकर खेत में दफनाए जाने के मामले में नाबालिग समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि मुख्य आरोपी कमलभान सिंह अभी भी फरार है। हाथी के शावक को मारने की साजिश स्थानीय जनपद पंचायत सदस्य कमलभान सिंह ने रची थी। मामला पसान वन परिक्षेत्र का है।

- Advertisement -

इधर मुख्य आरोपी के वनकर्मियों को धमकाने का ऑडियो भी वायरल हो रहा है। कमलभान उर्फ कोमल सिंह ने धमकी दी थी कि अगर हाथी फसलों को नुकसान पहुंचाएंगे, तो वो इस इलाके को हाथी विहीन कर देगा। वो सारे हाथियों को मार डालेगा। उसने वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर तमाम आरोप भी लगाए थे। फिलहाल कोमल सिंह फरार है, जिसकी तलाश वन विभाग की टीम कर रही है।

जानकारी मिल रही है कि 18 अक्टूबर की रात हाथी के दो साल के शावक को महुआ और धान में कीटनाशक जहर मिलाकर खिलाया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी। आरोपियों ने उसे वहीं दफन कर दिया था और उसके ऊपर धान की फसल बो दी थी। मामला उजागर होने के बाद बिलासपुर से वन विभाग के अधिकारी और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची हुई थी। हालांकि वन विभाग के अधिकारी अभी मौत की सही वजह नहीं बता रहे हैं।

सक्ती, स्कूल में लगाई गई विज्ञान प्रदर्शन

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -