spot_img

‘मैं तो बिना पढ़े मिनिस्टर बन गया’- कवासी लखमा:आबकारी मंत्री बोले- बच्चों मेरे चक्कर में मत आना, अच्छे से पढ़ो-लिखो और खूब तरक्की करो…देखिए वीडियो

Must Read

- Advertisement -

acn18.com बीजापुर/छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कवासी लखमा स्कूली बच्चों को कहते दिख रहे हैं कि ‘मैं तो बिना पढ़े मंत्री बन गया हूं। आप लोग मेरे चक्कर में मत फंसों। अच्छे से पढ़ो, लिखो और खूब तरक्की करो’। कवासी लखमा का भाषण देते हुए करीब 30 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

दरअसल, 2 दिन पहले आबकारी मंत्री कवासी लखमा बीजापुर जिले के प्रवास पर थे। वे जिले के नैमेड में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम में मौजूद स्कूली छात्राओं को उन्होंने साइकिल वितरित किया। फिर लोगों सहित स्कूली बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान मंत्री कवासी लखमा ने बच्चों से कहा कि, नैमेड में आकर आप लोगों को देख दिल बहुत खुश हुआ है। प्यारे बच्चों आप लोग बढ़िया पढ़ो।

बच्चों ने लखमा के साथ सेल्फी ली।
बच्चों ने लखमा के साथ सेल्फी ली।

नौकरी मिले या न मिले। खेती, जंगल, फैक्ट्री सब में पढ़ने वालों को ही काम करना है। पढ़ाई मत छोड़ो। मैं तो बिना पढ़े मंत्री बन गया हूं। मेरे चक्कर में मत फंसों। मंत्री कवासी लखमा के भाषण देने के दौरान किसी ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। करीब 30 सेकेंड के इस वीडियो में दिख रहा है कि, मंत्री कवासी लखमा मंच पर ठहाके लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बच्चों के साथ मस्ती करते मंत्री।
बच्चों के साथ मस्ती करते मंत्री।

करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बीजापुर के ग्राम पंचायत ईटपाल के आश्रित ग्राम जैतालूर पहुंचे। यहां उन्होंने कोदाई माता मंदिर में माता के दर्शन किए। फिर करीब 4 करोड़ रुपए के विभिन्न विकासकार्यों की सौगात दी। इसके अलावा बीजापुर नगर पालिका क्षेत्र में उन्होंने 7 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया है।

13 दिसंबर का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों को रुका हुआ पैसा और धनु राशि के लोगों को परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -