spot_img

मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी… 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरूआत, पीएम मोदी ने ली सांसद पद की शपथ

Must Read

acn18.com नई दिल्ली/ 18वीं लोकसभा का पहला शुरू हो गया है। सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ, उसके बाद पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली। मोदी के बाद अन्य सांसद शपथ ले रहे हैं।

- Advertisement -

18 वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत आज हो गई है। सत्र की शुरुआत से पहले प्रोटेम स्पीकर के पद पर नियुक्त किए गए सदन के वरिष्ठ सदस्य भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शपथ दिलाई।

संसद सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रोटेम स्पीकर ने सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी को सदन के सदस्य की शपथ दिलाई। फिर चेयर के सहयोगी सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है। उसके बाद मंत्रियों व बाकी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। मोदी सरकार 3.0 का संसद में पहला सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। इंडी गठबंधन इसकी तैयारी पहले ही कर चुका है। संसद का ये सत्र तीन जुलाई तक चलेगा। 

सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे PM मोदी ने कहा- देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है। हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं। संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है।

संसद में आज और कल नए सांसद शपथ लेंगे। इससे पहले भाजपा सांसद भर्तुहरि महताब को सोमवार सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

उधर, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने प्रोटेम स्पीकर का विरोध किया है। विपक्ष का कहना है कि सरकार ने नियमों को दरकिनार कर भर्तुहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। वे 7 बार के सांसद हैं, जबकि कांग्रेस के के. सुरेश 8 बार के सांसद हैं। नियमों के अनुसार, कांग्रेस सांसद को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाना चाहिए था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सक्ती में CHO का अपहरण, भाई से मांगी फिरौती:फोन पर बोले- छोटे-छोटे टुकड़े कर फेंक देंगे; किडनैपर्स की तलाश जारी

acn18.com सक्ती / छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में CHO का अपहरण कर लिया गया। CHO अनुपमा जलतारे सरायपाली के...

More Articles Like This

- Advertisement -