spot_img

‘दूसरी’ के चक्कर में फंसा पति, अब फरार:दिल्ली से आकर गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुकता, काउंटर पर देता था पत्नी की ID

Must Read

ACN18.COM रायपुर /एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है । इस मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। मामला पति पत्नी और इनके बीच आई किसी तीसरी महिला से जुड़ा हुआ है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली के वसंत कुंज की रहने वाली महिला ने रायपुर आ कर गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का पति गुरुदयाल किसी और लड़की के साथ होटल में आकर रुका करता था। वो रिसेप्शन काउंटर पर अपनी पत्नी की आईडी दे दिया करता था। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ चार धारा 419 120 बी के तहत केस दर्ज किया है।

1 साल से चल रहा था खेल

महिला के पति ने साल 2021 के फरवरी महीने में पहली बार रायपुर के जेल रोड स्थित बेबी लोन होटल में बुकिंग करवाई थी। उसके साथ एक लड़की थी, जिसे उसने अपनी पत्नी बता कर फर्जी आईडी के तहत होटल में ठहराया था। इसके बाद लगातार 1 साल तक कभी बिजनेस मीटिंग तो कभी किसी और काम का बहाना करके दिल्ली से रायपुर आ कर वह व्यक्ति अपनी प्रेमिका से इसी तरह से मिलता रहता था।

कुछ वक्त पहले महिला ने अपने पति की जेब से होटल के बुकिंग का बिल देख लिया और इसी से उसे शक हुआ। महिला इस बात का पता लगाने के लिए रायपुर पहुंच गई होटल में जानकारी लेने पर पता चला कि गलत आईडी देकर उसका पति अक्सर रायपुर में किसी और लड़की के साथ रहता है। महिला और उसके पति के बीच इस बात को लेकर विवाद भी हुआ। अब महिला ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है फिलहाल पुलिस इस मामले में फरार पति को ढूंढ रही है।

छत्तीसगढ़ में बलि पर बवाल:बालोद के पाटेश्वर धाम में दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे और पत्थर; 10 घायल, 3 हिरासत में

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

जेल में रहते लड़ सकते हैं चुनाव लेकिन नहीं डाल सकते वोट.जिला जेल के 255 बंदी इस बार होंगे मतदान से वंचित

acn18.com कोरबा/ लोकतंत्र की मजबूती के लिए कई प्रकार से कोशिश की जा रही है। इसके ठीक विपरीत कई...

More Articles Like This

- Advertisement -