


बर्खास्तगी से आहत नगर सैनिक ने की खुदकुशी की कोशिश
कलेक्टर परिसर में जहर सेवन से मचा हड़कंप
गंभीर अवस्था में संतोष पटेल का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी
देखिए वीडियो
कोरबा में पदस्थ रहे नगर सैनिक संतोष पटेल ने कोरबा कमांडेंट और डिवीजनल कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जिलाधीश कार्यालय कोरबा में खुदकुशी का प्रयास किया। संतोष पटेल ने जहर सेवन कर अपने प्राण देने की कोशिश की है या खबर मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। गंभीर अवस्था में संतोष पटेल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है
संतोष पटेल अपनी बर्खास्तगी से इतना परेशान था कि उसने गणतंत्र दिवस को ही अपने जीवन का अंतिम दिन बनाने का निर्णय ले लिया उसने जिलाधीश कार्यालय कोरबा पहुंचकर जहर सेवन कर लिया। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसे ही नहीं बल्कि अन्य नगर सैनिकों को कोरबा में पदस्थ कमांडेंट द्वारा निरंतर प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत किए जाने पर डिवीजनल कमांडेंट भी कोई कार्यवाही न कर सिर्फ बहाने बाजी करते हैं जिसके कारण उसने अपने प्राण दे देने का मन बनाकर जहर सेवन कर लिया है
गौरतलब है कि कोरबा कमांडेंट के विरुद्ध कोरबा के महिला और पुरुष नगर सैनिकों ने कई बार आंदोलन किया लेकिन कमांडेंट के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई जिससे उसके हौसले और बढ़ गए। कमांडेंट ने अपना विरोध करने वाले नगर सैनिकों को और प्रताड़ित करना प्रारंभ कर दिया है।
बहरहाल अपने साथी नगर सैनिक संतोष पटेल के आत्मघाती प्रयास की खबर मिलते ही कोरबा के नगर सैनिक जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। उन में आक्रोश है अधिकारियों ने समझाने और चिकित्सक संतोष पटेल को बचाने में लगे हैं




