पेयजल की परेशानी से शहरवासियों को कैसे मिलेगी निजात ? नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर का कराया ध्यानाकर्षण

0
142

acn18.com बैकुंठपुर /बैकुंठपुर नगरपालिका परिषद की प्रमुख समस्याओं में से एक समस्या है पेयजल की समस्या ग्रीष्म ऋतु आते ही पानी की समस्या हर जगह होने लगती है इसको देखते हुए नगर पालिका परिषद कि नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह के द्वारा नगर पालिका परिषद से आग्रह किया है कि सही समय पर जो पानी टैंकर छतिग्रस्त है उसे रिपेयरिंग करके सुधार कार्य कराया जाए एवं नए पानी टंकी का संचालन प्रारंभ किया जाए विगत वर्षों से नया जल वर्धन पानी टंकी बनकर तैयार है पर आज तक पानी टंकी का शुभारंभ नहीं कराया जाना समझ से परे है

IMG 20230317 WA0006 1

नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह नगर पालिका परिषद के हर वार्डों में भ्रमण के दौरान जानने की कोशिश की गई अधिकतर नगर पालिका परिषद की जो प्रमुख समस्याओं में से एक है स्वच्छ साफ पानी नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने पेयजल की समस्या से नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए जन जन की समस्याओं से अवगत कराया

IMG 20230317 WA0004
ज्ञात हो कि बैकुंठपुर नगर पालिका परिषद के समस्त वार्डों में पेयजल की समस्या हमेशा रहती है बैकुंठपुर नगर पालिका के समस्त निवासरत वरिष्ठ जनों का स्वच्छ पेयजल को लेकर एक बहुत बड़ी मांग वर्षों पुरानी मांग है क्योंकि स्वच्छ पानी नहीं मिलने से कई प्रकार की बीमारियों एवं परेशानियों से जूझना पड़ता है नगर पालिका परिषद मैं पुरानी पाइप लाइनों से पानी का सुचारू रूप से सप्लाई नहीं होता है जिससे आए दिन वार्डों में शहर वासियों के द्वारा पानी की समस्या से अवगत कराया जाता रहता है नया पानी टंकी बन गया है और लगभग समस्त वार्डों में पाइप कनेक्शन बिछा दिया गया है उसके बाद भी उस पाइप लाइन में पानी चालू नहीं होने से शहर वासियों को स्वच्छ एवं साफ पानी नहीं मिल पा रहा है नगर पालिका परिषद में रह रहे गणमान्य नागरिकों जनों की मांगों को लेकर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षण कराते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द नई पानी टंकी का पाइप लाइन कनेक्शन चालू किया जाए जिससे शहर वासियों को पानी की समस्या से निजात दिलाया जा सके एवं शहर वासियों को पर्याप्त जल आपूर्ति किया जा सके नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका परिषद अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह ने कहां है कि मैं एक जनप्रतिनिधि हूं आम जनता की समस्याओं को लेकर में हमेशा शासन और प्रशासन से मांग करती रहूंगी

IMG 20230317 WA0005

नेता प्रतिपक्ष ने नगर पालिका परिषद से मांग की है क्षतिग्रस्त पानी टैंकरों का भी रिपेयरिंग कर पूर्ण रूप से हम तैयार रहें शहर वासियों को स्वच्छ और साफ पानी हम समय पर उपलब्ध करा सकें
जल है तो जीवन है

महिला सम्मेलन: मंत्री भेंड़िया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला कर्मियों का किया सम्मान