Acn18.com/कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत आने वाले मदनपुर घाटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एसईसीएल कर्मी 35 वर्षीय रुद्रेश्वर गौड और गणेश प्रजापति की मौका एं वारदात पर ही मौत हो गई।गाड़ी में सवार बिहारी प्रजापति और श्याम लाल प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर बांगो पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वाहन में फंसे शव निकलवा रही है




