spot_img

कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण हादसा,अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से सात मवेशियों की मौत,कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

Must Read

Acn18.com/कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग इन दिनों मवेशियों के लिए कब्रगाह बन गया है,जहां भारी मवेशियों की चपेट में आने से मवेशियों की रोजाना मौत हो रही है। रोका छेका अभियान के असफलता और गौठानों के बंद होने के कारण मवेशी सड़क पर आ गए हैं और अपनी जान गंवा रहे है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोरगा के पास अज्ञात भारी वाहन ने सात मवेशियों को कुचल दिया,जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कांग्रेस ने सरकार पर आरापों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस का कहना है,कि भाजपा सरकार मवेशियों की रक्षा करने में विफल साबित हो रही है। गौरक्षा के नाम पर केवल राजनीति करने वाली भाजपा को मूक पशुओं से कोई सरोकार नहीं है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

More Articles Like This

- Advertisement -