20 मार्च का राशिफल:वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को उपलब्धि और मकर राशि के लोगों को प्रमोशन की खबर मिलने के योग हैं

0
140

20 मार्च, सोमवार के सितारे साध्य और अमृत नाम के दो शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज वृष राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक उपलब्धि मिल सकती है। कन्या राशि वाले लोग बिजनेस में इनकम बढ़ाने के लिए प्रयोग करेंगे तो उनसे फायदा मिल सकता है।

मकर राशि के लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। इनके अलावा मिथुन राशि वाले लोग कारोबार में जल्दबाजी में फैसला न लें वरना नुकसान हो सकता है। तुला राशि के नौकरीपेशा लोग संभलकर रहें। धनु राशि के लोग बिजनेस में रिस्क न लें, नुकसान होने की आशंका रहेगी।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

001 1679237078

मेष – पॉजिटिव- दिनचर्या के मुताबिक तरीके से व्यतीत होगी। कोई खुशखबरी भी मिलने वाली है। अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त होना आपको सफलता देगा। कुछ नजदीकी अथवा दूरदराज के यात्राएं होने के योग भी बन रहे हैं।
नेगेटिव- कुछ समय धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक शांति बनी रहेगी। आपकी किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में कोई तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव के प्रति आत्म चिंतन अवश्य करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी ज्यादातर काम ठीक से पूरे हो जाएंगे। प्रतिस्पर्धा संबंधी काम करने में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष ध्यान रखना है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। दोस्तों के साथ मेल मिलाप प्रसन्नता देगा और नजदीकियां भी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। व्यायाम, योगा आदि करना आपको ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

111 1679237555

वृष – पॉजिटिव- किसी विशेष आयोजन में जाने का मौका मिलेगा और नई जानकारियां सीखने को मिलेंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी, साथ ही आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। बच्चों का परिणाम देखकर मन में तसल्ली रहेगी।
नेगेटिव- अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए ध्यान केंद्रित करें। ध्यान रखेंगे कभी-कभी नकारात्मक विचार आपके मनोबल को कमजोर कर सकते हैं। पर्सनल लाइफ से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से परहेज करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत की अधिकता रहेगी। परंतु फिर भी आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे। अपने संपर्क सूत्रों द्वारा आपको कोई बेहतर आर्डर मिलने की की स्थिति बन रही है। नौकरीपेशा व्यक्ति को मन मुताबिक कोई उपलब्धि मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव उठ सकते हैं। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।
स्वास्थ्य- काम की वजह से थकान और कमजोरी हावी रहेगी। तनाव ना ले। और सहज तरीके से अपने कार्यों को पूरा करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

333 1679237563

मिथुन – पॉजिटिव- सूझबूझ और विवेक से समस्याएं आसानी से हल हो जाएंगी। ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती वाली गतिविधियों में समय बीतेगा। किसी निकट संबंधी के घर जाने का निमंत्रण मिलेगा।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपका खुद का कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह सकता है। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर भी रखना जरूरी है। बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर कड़ी नजर रखें।
व्यवसाय- कारोबार में जल्दबाजी में लिया फैसला नुकसानदायक हो सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। किसी नए कार्य संबंधी योजनाएं बनाते समय उसकी सभी पहलुओं पर उचित विचार विमर्श करें।
लव- घर की सुख सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग होगी। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- गैस और कब्जियत की परेशानी तंग करेगी। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

444 1679237570

कर्क – पॉजिटिव- परिवार संबंधी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशवरा होगा। और इसके सकारात्मक नतीजे भी सामने आएंगे। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- बच्चे तथा युवा नकारात्मक गतिविधियों और संगति से दूरी बनाकर रखें। अपने व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने के कारण कुछ नजदीकी रिश्ते नजरअंदाज हो सकते हैं। इसलिए अपने संबंधों को खराब होने से बचाना भी आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। कोई बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ विघ्न डाल सकता है। कर्मचारियों पर कुछ जिम्मेदारियां देने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। नौकरी में अपनी फाइलों तथा पेपर्स को सुव्यवस्थित करने में ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव करें। इस समय स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण रुप से पालन करना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

555 1679237579

सिंह – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो निश्चित सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। घर में रिश्तेदारों की भी आवाजाही रहेगी।
नेगेटिव- किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर घर के वातावरण में कुछ उदासी रह सकती हैं। परंतु तनाव लेने की अपेक्षा समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। कहीं भी यात्रा करने से फिलहाल परहेज करें और व्यक्तिगत मामलों में ध्यान दें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां धीमी रहेंगी। इस समय काम करने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है। हालांकि कर्मचारियों का सहयोग काफी हद तक व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। नौकरी में जिम्मेदारी पर गंभीरता से ध्यान दें।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां रहेंगे।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन तथा कफ संबंधी समस्या रहेगी। आयुर्वेद को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1

666 1679237588

कन्या – पॉजिटिव- किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से प्रारूप देने में सक्षम रहेंगे। तथा महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी विचार विमर्श होगा। धार्मिक संस्था में सेवा संबंधी कार्यों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े, क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है। पैतृक संबंधी मामले अभी और अधिक उलझने की आशंका लग रही है। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से भी खुद को दूर ही रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में इनकम बढ़ाने के लिए किए प्रयोग फायदेमंद होंगे। आपका अपने काम के प्रति मेहनत के बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे। अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और पेपर को बहुत ही संभालकर रखिए, वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
लव- जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। तथा आपसी संबंधों में भी नज़दीकियां आएगी। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य- अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें। थोड़ी सी सावधानी भी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

777 1679237600

तुला – पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान तथा आत्मविश्वास हर परिस्थिति में मेहनत करने की क्षमता प्रदान करेगा और आपके से रुके हुए काम थोड़े से ही प्रयास से बन जाएंगे। तथा समाज में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में समय व्यतीत करना आपके महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट डाल सकता है। शेयर, सट्टा जैसे रिस्की कामों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। आप को भारी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि किसी का मार्ग दर्शन अवश्य ले।
व्यवसाय- कारोबार में ऑर्डर पूरा करते समय उलझनें आ सकती हैं। कामकाज के प्रति आपकी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने बॉस व उच्चाधिकारियों से संबंध ना खराब करें। ऐसा करना आपके लिए नुकसान दायक रहेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परंतु प्रेम संबंध में किसी प्रकार की कटुता आ सकती है। इन संबंधों से दूर ही रहे तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य के गिरावट का कारण बनेगी। अपनी जीवनशैली को अनुशासित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

888 1679237608

वृश्चिक – पॉजिटिव- कर्म प्रधान बने और अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई काम हो सकता है। कुछ समय अपने मनोरंजन के लिए भी निकाल लेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की बातों पर समय व्यतीत करने से कुछ भी हासिल नहीं होगा। वर्तमान स्थिति पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। अपनी चीजों को संभालकर रखें। क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर अधीनस्थ कर्मचारियों बीच कहासुनी हो सकती है। कोई इंक्वायरी हो सकती है। मीडिया या फोन द्वारा बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करने में ध्यान लगाएं। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। प्रेम प्रसंगों मे भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मौजूदा मौसम की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 2

999 1679237621

धनु – पॉजिटिव- सुखद समय व्यतीत होगा।धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में आपका रुझान बढ़ेगा तथा सेवा संबंधी कार्यों में योगदान भी रहेगा। आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान और मार्गदर्शन की अवहेलना ना करें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपनीी व्यक्तिगत योजनाएं शेयर ना करें और ना ही किसी तरह की बहस में उलझे। क्योंकि कोई कानूनी कार्यवाही होने की स्थिति बन सकती हैं।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय में कोई भी नई गतिविधि शुरू ना करें और ना ही किसी तरह का रिस्क ले, अन्यथा कोई भारी नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि वर्तमान गतिविधियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। सरकारी नौकरी में कार्यभार की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। तथा घर का वातावरण पुनः सामान्य हो जाएगा।
स्वास्थ्य- शरीर में हल्की सी कमजोरी महसूस होगी। लापरवाही ना करके अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

1011 1679237631

मकर – पॉजिटिव- समय उपलब्धियों वाला है इसका भरपूर सहयोग करना जरूरी है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा तैयार करने से उचित सफलता मिलेगी। दूसरों की व्यक्तिगत बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों के प्रति एकाग्र रहे।
नेगेटिव- यह समय अपने कार्यों के प्रति फोकस रहने का है। अकारण ही आपका गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कुछ समय एकांत, ध्यान आदि में जरूर व्यतीत करें। इस समय किसी भी तरह का लेनदेन करना मुश्किल में डाल सकता है।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी गतिविधियों में मुनाफा दायक स्थिति बनी हुई है। कारोबारी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी हालांकि परिणाम मिलने में कुछ विलंब हो सकता है। ऑफिस में प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।
लव- घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- गैस और कब्ज की दिक्कत परेशान करेगी। तरल पदार्थों तथा फलों का सेवन उचित मात्रा में करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

1111 1679237640

कुंभ – पॉजिटिव- विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा। अपनी बौद्धिक क्षमता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- बहुत डिसिप्लिन रखना दूसरों के लिए परेशानी की वजह बन सकता है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति और फोकस रखना जरूरी है। क्योंकि अव्यवस्था रहने से दिक्कतों का सामना करना भी पड़ सकता है। इसके लिए भाग्य को दोष ना देकर अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं। ऑफिशियल कार्यों में बहुत अधिक संयम रखना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वजह से आपके अंदर तनाव डिप्रेशन जैसी स्थिति आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

1112 1679237649

मीन – पॉजिटिव- लाभकारी समय है। उद्देश्य की पूर्ति होगी तथा अनुभवी लोगों के साथ भी बहुत कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी परंतु सफलता मिलने की खुशी में आपके ऊपर थकान हावी नहीं होगी। कोई अटका हुआ पैसा भी वापस हो सकता है।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों के मामले में किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। पुराने झगड़े दोबारा उभर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे बच्चों में आलस रहेगा। कोर्ट केस संबंधी मामलों को भी बहुत सावधानी से सुलझाएं या आज स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था बेहतर होगी तथा कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। तथा व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए भी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी और सफल भी रहेगी। नौकरी में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेने से राहत रहेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित संबंध से रहने की वजह से घर में सुख-शांति का माहौल व्याप्त रहेगा। प्रेम संबंध में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। गिरने या चोट लगने की आशंका लग रही है। आज वाहन ना ही चलाएं तो उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1