17 मार्च का राशिफल:वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग बनेंगे और किस्मत का साथ भी मिलेगा, कुंभ राशि के लोग लेनदेन में सावधान रहें

0
133

17 मार्च, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र वरीयान और आनंद नाम के शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मेष राशि के सरकारी नौकरी वालों के ट्रांसफर की स्थिति बन सकती है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

वृश्चिक राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग भी हैं। इनके अलावा बिजनेस में लापरवाही और आलस की वजह से सिंह राशि वालों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कुंभ राशि के लोग लेनदेन में सावधान रहें। विवाद होने के भी योग हैं। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

001 1678969738

मेष – पॉजिटिव- कोई भी खास प्लानिंग भावनाओं में आकर ना करें, बल्कि दिल की बजाए दिमाग से काम ले। बच्चों के भविष्य संबंधी कुछ योजनाएं बनेगी। सावधानी बरतने पर हिम्मत और साहस से असंभव कार्य को भी आसानी से संभव बना लेंगे।
नेगेटिव- मामूली बात को लेकर किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। इस वजह से पारिवारिक व्यवस्था भी प्रभावित होगी। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर ही रहे अथवा बहुत सोच-विचार करके ही कदम उठाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली को व्यवस्थित और अनुशासित रखें। किसी कर्मचारी द्वारा आपका कोई नुकसान भी हो सकता है किसी महत्वपूर्ण कार्य में निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी नौकरी में स्थान परिवर्तन जैसी स्थिति बनेगी।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। मित्रों के साथ मिलने का भी मौका बनेगा।
स्वास्थ्य- अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान और सिर दर्द रहेंगे। थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से ताजगी महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

111 1678969748

वृष – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। अपने प्रयासों में कमी ना आने दे। पिछले कुछ समय से चल रही घरेलू समस्याओं का समाधान मिलने से माहौल सकारात्मक हो जाएगा। जिससे आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- मित्रों और पड़ोसियों के साथ भी मेलजोल बनाए रखें। इससे संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान के करियर संबंधी कार्यों में भागदौड़ की अधिकता रहेगी, परंतु अंत में यह भागदौड़ सार्थक भी साबित होगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारी की वजह से भी तनाव हो सकता है। प्रतिस्पर्धा जैसी स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकाले। नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों का पूरा साथ रहेगा। संबंध भी अच्छे रहेंगे।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। उचित आराम ले तथा योगा और मेडिटेशन मैं भी समय जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

333 1678969759

मिथुन – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और प्रयासों से अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न होने से मन में सुकून रहेगा। आप एक नए आत्मविश्वास के साथ कुछ नई नीतियों को संपन्न करने में जुट जाएंगे। विद्यार्थी छुट्टियों का लुत्फ उठाएंगे।
नेगेटिव- अपने गुस्से पर काबू रखें तथा संबंधों में खटास ना आने दे। कभी-कभी आपका आक्रामक स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है। तथा कुछ संबंध भी खराब हो जाते हैं। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक सफलता मिल सकती है। नए काम में मन लगेगा। आत्मविश्वास के साथ अपने कामों के प्रति समर्पित रहे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। लव पार्टनर की किसी परेशानी में उसका मनोबल बनाए रखना उसके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

444 1678969769

कर्क – पॉजिटिव- जल्दबाजी न करें। कोई भी फैसला लेते वक्त अनुभवी से विचार-विमर्श करना फायदेमंद रहेगा। स्वयं के विकास के लिए व्यवहार में कुछ स्वार्थी पर लाना भी जरूरी होता है। स्त्री वर्ग हर क्षेत्र में व्यवस्था बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी।
नेगेटिव- कुछ परेशानियां बढ़ भी सकती है। इस समय किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा ना करें, आप किसी बड़ी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। कानूनी मामलों में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर अच्छी व्यवस्था रहेगी। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से आपको उचित आर्डर भी मिलने की संभावना है। ऑफिस संबंधी कार्यों की वजह से किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। इसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा।
लव- घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज का दिन मित्रों के साथ भी फोन पर गपशप करने में व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- अपना रेगुलर मेडिकल चेकअप करवाते रहें। ध्यान रखें कि कोई पुराना रोग पुनः उठ सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

555 1678969777

सिंह – पॉजिटिव- आपकी देखरेख में कोई घरेलू मामला सुलझ जाएगा। जिसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ेगा। रिश्तेदारों से संबंधित गतिविधियों में भी आपकी सलाह को विशेष महत्व दिया जाएगा।
नेगेटिव- स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। परंतु तनाव ना ले। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपकी समस्याओं को हल करने में काफी हद तक सहायक रहेगा।
व्यवसाय- आर्थिक मामलों में मनन-चिंतन करने की जरूरत है। बिजनेस में लापरवाही और आलस की वजह से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हालांकि कर्मचारियों तथा स्टाफ के सहयोग से गतिविधियां सुचारु रुप से चलती रहेंगी।
लव- घर में शुभता और शांति से परिपूर्ण वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य नरम रहेगा। त्वचा संबंधी एलर्जी भी रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

666 1678969785

कन्या – पॉजिटिव- फोन द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक क्रियाकलापों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। किसी जन्मदिन या कोई अन्य पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा तथा लोगों से मेल मिलाप तथा वार्तालाप ज्ञानवर्धक रहेगा।
नेगेटिव- किसी कार्य के बनते-बनते अचानक व्यवधान आ सकते हैं। जिससे आपको लगेगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा। परंतु अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। जल्दबाजी के चक्कर में आप कुछ काम अधूरे छोड़ सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। इस समय बहुत ही मेहनत और सचेत रहने की जरूरत है। मुश्किल वक्त में किसी काबिल इंसान की सलाह लेना आपके लिए अच्छा रहेगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मध्य अहम आ जाने से संबंध खराब हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या व उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

777 1678969793

तुला – पॉजिटिव- आपके महत्वपूर्ण कार्य नियत समय पर पूरे होते जाएंगे, परंतु सफलता पाने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ेगा। अपनी ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य भी हल हो जाने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर ना रहे। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। कभी-कभी आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। अधीनस्थ कर्मचारियों बीच विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। जिसका असर बिजनेस की व्यवस्था पर पड़ेगा। ऑफिस में आपको कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन व गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। तनाव से मुक्ति पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन व परिवार के साथ घूमने-फिरने में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

888 1678969801

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और मेहनत से आपके अधिकतर काम समय अनुसार संपन्न होते जाएंगे। और आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी मामले को पूरा करने का उचित समय है, अवश्य ही सफलता हासिल होगी।
नेगेटिव- इस समय अपनी कार्यक्षमता तथा योग्यता पर ही विश्वास रखें। साथ ही अपने गुस्से पर भी काबू अवश्य रखें। दूसरों की बातों में आकर आप कुछ कंफ्यूज भी हो सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में आपको विशेष प्रयास करना पड़ेगा।
व्यवसाय- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए भाग्योदयदायक समय का निर्माण कर रही हैं। इसलिए पूरे जोश तथा आत्मविश्वास के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी तरक्की संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। साथ ही स्थान परिवर्तन भी संभव है।
लव- जीवनसाथी के साथ भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। बच्चों की समस्याओं में उनका मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों की वजह से सावधान रहना भी अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

999 1678969808

धनु – पॉजिटिव- इस समय वित्तीय योजना संबंधी अपने कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपर्कों के माध्यम से आपको कोई ऐसा समाचार मिल सकता है, जो आपके लिए प्रेरणा प्रद रहेगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी की वजह से किसी मुसीबत में पढ़ने की बजाय बेहतर है, कि सोच-समझकर ही कोई निर्णय ले। संतान पक्ष को लेकर भी कोई चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। अपने बजट से अधिक खर्च ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। लापरवाही से कर्मचारी अपना ध्यान काम पर नहीं देंगे। इस समय नया काम या योजना कामयाब नहीं रहेगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक के साथ सौम्यता से पेश आएं।
लव- घर के सदस्यों के बीच उचित सामंजस्य और प्रेम भाव बना रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का प्रभाव आपके घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव की स्थिति से दूर रहें। वरना इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

1011 1678969816

मकर – पॉजिटिव- अपनी जिस योजना को क्रियान्वित करने के लिए आप काफी समय से प्रयास रहे थे, आज उस में सफल होंगे। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करने से आपको कोई बेहतरीन रास्ता सूझ सकता है।
नेगेटिव- विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ समझौता ना करें तथा अपनी परीक्षा की तैयारी करें। पैसे के मामले में किसी पर भरोसा ना करना फायदेमंद रहेगा। राजकीय मामले में काम बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में गतिविधियां बढ़ाने के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। क्योंकि आपका मार्केटिंग व संपर्कों का दायरा पहले से और अधिक विस्तृत होने वाला है। आपको ऋण भी लेना पड़ सकता है परंतु फायदे के लिए ही होगा।
लव- किसी बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से खुशी बना वातावरण रहेगा। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें।
स्वास्थ्य- सिर दर्द व अपच जैसी परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। योग और व्यायाम का पूरा ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

1111 1678969823

कुंभ – पॉजिटिव- अपने प्रयासों में गति लाएं तथा अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य संपन्न होते जाएंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखिए कि गुस्से और आवेश की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से भी कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। इसलिए अपने निर्णयों को तुरंत कार्य रूप में अंजाम दे।
व्यवसाय- कारोबार में किसी नए कार्य को लेकर व्यस्तता रहेगी। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को आज ना करें, क्योंकि किसी प्रकार की वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे, साथ ही खर्चों की भी अधिकता रहेगी।
लव- जीवनसाथी के साथ चल रही तकरार जरा सी सूझबूझ तथा आपसी समझदारी द्वारा सामान्य हो जाएंगी। लव पार्टनर को कुछ उपहार आवश्यक दें।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं। व्यायाम और योगा अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

1112 1678969830

मीन – पॉजिटिव- अपने अंदर परिपक्वता लाएं और धैर्य रखें। इससे आपके कई उलझे हुए कामों को व्यवस्थित करने का अवसर मिलेगा। अगर घर की आंतरिक परिवर्तन संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव- संबंधों की पूंजी को सहेज कर रखना जरूरी है। वक्त के अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन लाएं। अहम की वजह से भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकता है। परंतु हर समस्या का आप अपनी व्यवहार कुशलता द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी नई कार्यप्रणाली को शुरू करने से पहले उस पर अधिक सोच-विचार करने में समय लगाने की जरूरत है। इस समय वित्तीय मामलों में सुधार आएगा। फाइनेंस से संबंधित कार्यों में हालात सामान्य रहेंगे।
लव- पति-पत्नी के बीच वैचारिक मतभेद घर की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में नजदीकी रहेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण से अपना बचाव अवश्य रखें। थकान और बदन दर्द जैसी शिकायत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9