6 फरवरी का राशिफल:कर्क राशि वालों को महत्वपूर्ण उपलब्धियां और सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं

0
72

6 फरवरी, सोमवार को सौभाग्य और सौम्य नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों के लिए फायदे वाला दिन है। कर्क राशि वालों को महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती है। सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आर्थिक रूप से मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। मकर राशि के लोग लेनदेन में सावधानी रखें। वहीं, बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

001 1675616265

मेष – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय सामाजिक गतिविधियों के लिए भी अवश्य निकालें इससे आपका मान सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। अगर घर के बदलाव संबंधी योजना बन रहे हैं, तो आज उससे संबंधित कोई निर्णय लेने का अनुकूल समय है। आपकी प्रतिभा तथा क्षमता लोगों के सामने उजागर होगी।
नेगेटिव- तनाव से खुद को दूर रखें। शांत रहें। किसी प्रकार की निवेश संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस रहे।
व्यवसाय- कारोबारी मामलों में सावधान रहें। शेयर्स और सट्टे जैसे कामों में निवेश ना करें। गैरकानूनी कामों में हाथ न डालें। किसी प्रकार की इंक्वायरी होने की आशंका बन रही है। नौकरी में अधिकारियों के साथ छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है।
लव- पति-पत्नी के संबंध में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेंगी। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी।
स्वास्थ्य- गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

111 1675616276

वृष – पॉजिटिव- आज कई तरह की गतिविधियां बनी रहेगी। आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने के लिए अच्छा समय है। निवेश के लिए समय अच्छा है। सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपको सम्मानित भी करेगा।
नेगेटिव- सावधान रहे, कुछ लोग आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र भी कर सकते हैं। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक हो सकती है जिसका दुष्प्रभाव आपके परिवार पर भी पड़ेगा। फिजूलखर्ची का असर आपके बजट पर पड़ेगा।
व्यवसाय- आपकी उचित कार्य प्रणाली से मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के लोग कायल हो जाएंगे। आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। इनकम सोर्स धीमे रहेंगे। मौजूदा गतिविधियों का शुभ परिणाम निकट भविष्य में जल्दी ही प्राप्त होगा।
लव- जीवनसाथी तथा परिवार जनों की आपको बेहतर सलाह मिलेगी तथा संबंध भी नजदीक आएंगे।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परेशानी उत्पन्न होने पर तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

333 1675616286

मिथुन – पॉजिटिव- आपके लिए कुछ सम्मानजनक तथा धनदायक स्थितियां बनेंगी। लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ लें। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव- साथ ही व्यवहारिक रहना भी जरूरी है बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी। तथा संतान का अपने पढ़ाई पर ध्यान ना देना भी आपको परेशान कर सकता है।
व्यवसाय- निजी और पार्टनरशिप संबंधी व्यवस्थाओं में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। साथियों से मदद मिलेगी। कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।
लव- पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मसलों पर विचार करें। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत अनुभव हो सकती है। जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

444 1675616296

कर्क – पॉजिटिव- आर्थिक स्थिति अनुकूल बनने से आत्मविश्वास और मनोबल में भी वृद्धि होगी। अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत अवश्य करें, उनके अनुभवों और जानकारियों से आपको कई नई बातें सीखने को मिलेंगी।
नेगेटिव- इस समय किसी भी प्रकार का उधार देने या निवेश करने पर अपना पैसा ना लगाएं। क्योंकि इन कार्यों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस समय भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना अति आवश्यक है। अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।
व्यवसाय- ग्रह नक्षत्र आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां बना रहे हैं। इनका भरपूर सम्मान व उपयोग करें। राजनीति क्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति से आपको बहुत लाभ होने वाला है। व्यवसाय विस्तार संबंधी कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त होगी।
लव- पति-पत्नी में बच्चों या घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा। परंतु आपस में बैठकर सुलझाने से समाधान भी अवश्य मिलेगा।
स्वास्थ्य- बदहजमी तथा गैस की वजह से परेशान रहेंगे। इस समय अपना खानपान बहुत ही व्यवस्थित रखने की आवश्यकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

555 1675616309

सिंह – पॉजिटिव- अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी।
नेगेटिव- कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो अपने महत्वपूर्ण कार्यों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य ले। इस समय किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर है कि स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रखें।
लव- पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। इसका असर घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

666 1675616320

कन्या – पॉजिटिव- आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। समय रहते बिगड़े हुए संबंधों को सुधार लें। यह संबंध आपके लिए फायदेमंद होने वाले हैं। फोन या ईमेल द्वारा आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत ही लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव- किसी पर भी विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें। अन्यथा भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों की भी अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा।
व्यवसाय- आज आय की स्थिति कुछ मध्यम रह सकती है। बिजनेस के काम पूरे करने में आलस और लापरवाही न करें। किसी संपर्क सूत्र द्वारा उचित ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार के वजह से तनाव में रहेंगे।
लव- पति-पत्नी में भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता और अधिक गहरा होगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मन में नकारात्मकता हावी रहेगी। मेडिटेशन और योगा पर कुछ समय अवश्य लगाएं। तथा पॉजिटिव रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

777 1675616329

तुला – पॉजिटिव- कुछ समय अपने दिलचस्पी वाले कामों में बीताने से खुश रहेंगे। अपने महत्वपूर्ण कामों में ऊर्जा के साथ ध्यान लगा पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही की वजह से किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर ले।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी किसी भी गतिविधि में अपनी सामर्थ्य से ज्यादा व्यय ना करें। पार्टनरशिप संबंधी किसी भी कार्य में पारदर्शिता बनाकर रखना अति आवश्यक है। थोड़ी सी गलतफहमी संबंधों को खराब कर सकती है।
लव- आपकी थकान और तनाव को दूर करने के लिए पारिवारिक लोग आपकी जरूरतो का पूरा ध्यान रखेंगे। तथा आपसी संबंध भी खुशनुमा रहेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से जोड़ों का घुटनों में दर्द की समस्या रहेगी। इस समय गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

888 1675616339

वृश्चिक – पॉजिटिव- आज सोच-विचार तथा आत्म निरीक्षण करने का समय है। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, उसके लिए अनुकूल समय है।
नेगेटिव- दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस को लेकर दिक्कतें रहेंगे। ये स्थिति अस्थाई है, शीघ्र ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। फायदेमंद सोर्स बनेंगे लेकिन धीमी गति से। सरकारी सेवारत लोगों को अचानक ही कोई स्पेशल ड्यूटी के लिए आर्डर आ सकता है।
लव- वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव रह सकते हैं। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली रंग- 7

999 1675616355

धनु – पॉजिटिव- जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। आप अपने आप को मानसिक व भावनात्मक रूप से सशक्त महसूस करेंगे। प्रकृति आपका भरपूर सहयोग कर रही है। अपनी पूरी क्षमता और मेहनत अपने कार्यों को पूरा करने में लगा दें।
नेगेटिव- गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी संबंधी या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन सकती हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और मार्गदर्शन पर भी जरूर अमल करें। इससे आपको बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
व्यवसाय- विदेशी बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। प्रोडक्शन संबंधी कामों में कमी आने से तनाव रह सकता है। सरकारी नौकरी में लापरवाही न करें। क्योंकि कोई कंप्लेंट होने की स्थिति बन रही हैं। अपना टारगेट पूरा करने में ध्यान दें।
लव- घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। कोई मांगलिक कार्य भी संपन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन होने जैसी परेशानी रह सकती हैं। महिलाएं खासतौर पर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

1011 1675616385

मकर – पॉजिटिव- किसी रिश्ते में नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। समय मिलाजुला रहेगा। उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में सुधार आएगा।
नेगेटिव- गैर कानूनी खर्चों पर काबू रखें। बजट बनाकर चलें। किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती हैं। किसी भी अनिर्णय की स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।
व्यवसाय- बिजनेस में मौजूदा हालातों में सुधार की ज्यादा संभावना नहीं है। लेनदेन में सावधानी रखें। किसी नए काम की शुरुआत के लिए योजनाएं बना सकते हैं। नौकरी में नई संभावनाएं बनेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र की अचानक मिलने से आश्चर्यजनक प्रसन्नता महसूस होगी।
स्वास्थ्य- प्राकृतिक दिनचर्या रखें। किसी प्रकार के इंफेक्शन और त्वचा संबंधी समस्या बढ़ सकती है। योग्य डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। आयुर्वेद का सहारा लेना भी उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

1111 1675616395

कुंभ – पॉजिटिव- घर और व्यवसायिक व्यवस्था के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। सामाजिक अथवा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अवश्य रखें। इससे आपका सर्कल बढ़ेगा। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- किसी भी गलत बात पर तुरंत प्रतिक्रिया करने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयत्न करें। कोई सरकारी मामला चल रहा है तो सावधानी रखने की जरूरत है। गुस्से में परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं तथा आकारण ही किसी के साथ गलतफहमी भी रहेगी।
व्यवसाय- मीडिया संबंधी गतिविधियों को और अधिक मजबूत करें तथा प्रभावशाली लोगों के भी संपर्क में रहें। क्योंकि इनके द्वारा आज आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त हो सकते हैं। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहासुनी होने की आशंका है।
लव- दांपत्य जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा। परंतु घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए अनुशासन भी रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

1112 1675616403

मीन – पॉजिटिव- अन्य गतिविधियों के साथ-साथ कुछ समय अपने उत्थान के लिए भी जरूर दें। इससे मनोबल बढ़ेगा तथा आपके व्यक्तित्व में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपने सभी काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है।
नेगेटिव- आपके ऊपर कोई इल्जाम लगने अथवा मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है। इसलिए बेहतर है कि दूसरों के झमेले में ना पड़े, अन्यथा बैठे-बिठाए कोई मुसीबत गले पड़ सकती है। किसी भी अनुचित कार्य में रुचि ना लें।
व्यवसाय- आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। अपनी योजनाओं को सीक्रेट ही रखें, अन्यथा इनके लीक होने से आपके कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी स्थगित ही रहेंगी।
लव- पति-पत्नी अपनी गलतफहमी को आपसी सहमति द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। युवा लोग व्यर्थ की मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3