spot_img

6 दिसंबर का राशिफल:कन्या राशि वालों को निवेश में फायदा मिल सकता है और धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन

Must Read

6 दिसंबर, मंगलवार को मेष राशि के सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वालों को बिजनेस में कामयाबी मिलने के योग हैं। कन्या राशि के लोग बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो फायदा मिल सकता है।

- Advertisement -

धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा सिंह राशि वालों के बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। इस राशि के सरकारी नौकरी वाले लोग मुश्किल में पड़ सकते हैं। मीन राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन ठीक नहीं है। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- बच्चे की किलकारी संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के सहयोग द्वारा फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- कोई भी कार्य करते समय विवेक और धैर्य से काम लें क्योंकि भावनाओं में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय लापरवाही ना करें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अपना ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। कागजी काम सावधानी से करें। दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ कोई व्यापारिक गतिविधि ना करें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी।
लव- परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से राहत और सुकून महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य के अभाव के वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। परंतु साथ ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी में उसकी आर्थिक मदद करने से आत्मिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती हैं। पड़ोसियों के साथ भी किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। इस समय अपना दृष्टिकोण सकारात्मक बनाए रखें। समय अनुसार अपने दिनचर्या में भी लचीलापन लाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में नए कामों की शुरुआत की बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। निजी संपर्क द्वारा कोई फायदेमंद आर्डर मिल सकता है। मार्केट में भी आपकी इमेज अच्छी रहेगी। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे।
लव- घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है। बेवजह तनाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामले में ज्यादा लापरवाही ना करें। छोटी सी भी समस्या होने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। आय का कोई साधन पुनः शुरू होने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। तथा नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी।
नेगेटिव- किसी भी तरह की आवाज आई करना समय और पैसे का नुकसान ही है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही फोकस रखें। वजह से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने कार्यों के प्रति एकाग्र चित्त रहें। किसी भी प्रकार की आवाजाही करने से परहेज रखें। क्योंकि कुछ भी फायदा नहीं होने वाला है।
व्यवसाय- व्यवसाय में भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करनी जरूरी है। असमंजस की स्थिति भी बन सकती है। मनोबल मजबूत रखें। नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा कामों की वजह से बहुत बिजी हो सकते हैं।
लव- अपनी भावनाओं को संतुलित और संयमित रखें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ने से पर्सनल लाइफ डिस्टर्ब हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपने आत्म बल की कमी महसूस करेंगे। जिसका असर आप की कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- नए संपर्क स्थापित होंगे तथा उत्तम संभावनाएं भी मिलेंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं, इसलिए पूरी मेहनत से तैयारी करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा एकांत स्थल पर समय व्यतीत करने से शांति मिलेगी।
नेगेटिव- आपका व्यक्तिगत कार्यों में व्यस्त रहने की वजह से आपके कुछ मित्र गण या नजदीकी लोग नाराज हो सकते हैं। सामाजिक भी बनना जरूरी है। अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर रखें। इस समय उनके खोने या भूलने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने से गतिविधियों में सुधार होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत की वजह से कामयाबी की मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों को अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से संबंधों में निकटता आएगी। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा और सम्मान बनाए रखें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है। नकारात्मक विचारों को ना उपजने दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पॉजिटिव- अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए भी समय जरूर निकालें, इससे आपको सुकून और शांति महसूस होगी। पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच चल रहे गिले-शिकवे आपकी मध्यस्थता और सूझबूझ से दूर हो जाएंगे।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा संबंधी के साथ आपसी वैमनस्य बढ़ सकता है। परंतु आपको भी अपने स्वभाव में से ईगो खत्म करना जरूरी है। कोई दुखद समाचार मिलने से मन कुछ व्यतीत रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से सकारात्मकता आएगी।
व्यवसाय- बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। सरकारी नौकरी वाले लोग ऑफिस में लापरवाही के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं। बहुत संभलकर काम करें।
लव- दांपत्य संबंध मधुरता से परिपूर्ण रहेंगे। विवाहित लोगों के लिए रिश्ते संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
स्वास्थ्य- जोखिम जैसे कार्यों से दूर रहें तथा वाहन चलाने में बहुत अधिक सावधानी बरतें। गिरने अथवा चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कन्या – पॉजिटिव- दिनभर कुछ चुनौतियां बनी रहेगी। हालांकि आप अपने प्रयासों से समय को बेहतर बना लेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही प्रभावशाली लोगों का भी सानिध्य और सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव- परिवार में कुछ वैमनस्य की स्थिति चल रही है, तो वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में संबंधों को खराब होने से बचाएं। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। बिजनेस में निवेश करने की योजना है, तो तुरंत करें। फायदेमंद रहेगा। लेकिन पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखनी भी जरूरी है।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की स्वीकृति मिलेगी।
स्वास्थ्य- पॉल्यूशन की वजह से कोई इंफेक्शन अथवा त्वचा रोग जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। आयुर्वेदिक इलाज बेहतरीन रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- ग्रह गोचर बहुत अनुकूल है। घर के नवीनीकरण अथवा रखरखाव संबंधी योजनाएं बनेंगी। साथ ही इस समय महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। इसलिए कार्य पर गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव- दिखावा करने की प्रवृत्ति से दूर रहे, इससे आर्थिक नुकसान होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होगा। साथ ही सबको खुश रखने के चक्कर में अपना नुकसान ना करें। घर के सदस्यों के सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना करना भी ठीक नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसाय में मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित गतिविधियां गति में आएंगी। पिछले कुछ समय से आपने व्यवसाय में जो बदलाव किए हैं, उसका उचित परिणाम मिलेगा। सिर्फ अपनी कार्यक्षमता और अपने फैसलों पर भरोसा रखें। ऑफिस में माहौल अच्छा रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। ससुराल पक्ष से भी किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस समय स्थिति आपको बेहतर देने का प्रयास कर रही है। समय का उचित सहयोग करें तथा सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता अवश्यंभावी है। परंतु किसी भी भविष्य संबंधी योजना पर अभी कार्य स्थगित रखें।
नेगेटिव- अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करे, दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना रखें। वरिष्ठ लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार में सौम्यता व शालीनता बनाकर रखें। क्योंकि कुछ नुकसान होने की स्थिति बन रही हैं। भाई-बहनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें।
व्यवसाय- अन्य व्यवसायिक लोगों के साथ संबंधों में कटुता ना होने दें। अन्यथा इसका असर आपके व्यवसाय पर पड़ेगा। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी कमी आएगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक से संबंधित कार्यों में बहुत ही सावधानी रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से ताजगी और स्फूर्ति बनी रहेगी। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुखाम अथवा इन्फेक्शन से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

धनु – पॉजिटिव- किसी भी काम को करने से पहले उससे जुड़ी जानकारी हासिल करें। इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी करीबी संबंधी से मनमुटाव हो रहा है, तो सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने पर सफलता मिलेगी। आपका सम्मान भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- माता-पिता या उनके सामान किसी भी वरिष्ठ सदस्य के मान-सम्मान में कमी ना आने दे। उनका आशीर्वाद वा सहयोग आपके भाग्य को बल देगा। दूसरों से ज्यादा उम्मीद रखने की बजाय अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखना उचित है।
व्यवसाय- व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली इंसान का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए मददगार रहेगा। किसी की भी सलाह पर जरूर गौर करें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को बेहतर तरीके से करेंगे। इससे अधिकारियों की तारीफ भी मिलेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है।
स्वास्थ्य- तनाव और एंजाइटी से बचने के लिए मेडिटेशन और योग का सहारा लेना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से किसी विशेष कार्य को लेकर चल गए प्रयासों में गति आएगी और सफलता भी मिलेगी। साथ ही आप ही दूसरों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। किसी भी विषम परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा।
नेगेटिव- पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता की वजह से आपके खुद के महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकते हैं। संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें तथा दोस्ताना व्यवहार रखें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप का प्लान कर रहे हैं, तो समय फेवर में हैं। बिजनेस में कर्मचारियों और स्टाफ से मदद मिलेगी। किसी प्रोजेक्ट में रुकावटें आ सकती हैं। मेहनत से परेशानियां दूर होंगी।
लव- घर में मेहमानों के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में इगो की स्थिति ना आने दें।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहें। ज्यादा पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- दूसरों से मदद लेने की बजाय अपनी कार्य क्षमता और योग्यता से आप बेहतर तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का भी आशीर्वाद बना रहेगा। किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव- काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती हैं। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है। भाई-बहनों के साथ आर्थिक समस्या को लेकर कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। बहस करने के बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- बिजनेस में दोपहर बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। कुछ रुकावटें आएंगी। हालांकि आप मेहनत और कोशिशों से काफी हद तक स्थिति सामान्य कर लेंगे। सरकारी सेवारत लोग गैरकानूनी कामों से दूर रहे।
लव- पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाएं, इससे संबंध पुनः व्यवस्थित हो जाएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान करेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

मीन – पॉजिटिव- आपकी सूझबूझ और प्रयासों से किसी समस्या का निदान होगा तथा खुद को तनाव मुक्त और ऊर्जा से पूर्ण महसूस करेंगे। नजदीकी रिश्तेदार व मित्रों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। किसी खास विषय पर विचार विमर्श भी रहेगा।
नेगेटिव- घर में बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना भी जरूरी है। इस समय किसी गलत रास्ते पर जाने की आशंका लग रही हैं। ज्यादा अनुशासन बनाकर रखने की बजाय दोस्ताना व्यवहार रखें। समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढे।
व्यवसाय- बिजनेस में काम ज्यादा होने से व्यस्तता बढ़ेगी। सभी फैसले खुद लेने की कोशिश करें। प्रगति के भी महत्वपूर्ण अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों का अपना काम समय पर पूरा ना होने की वजह से उच्चाधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी।
लव- घर-परिवार मे सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के मौके भी मिलेंगे।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान ले। बढ़ती ठंड से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

सक्ती, नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सागर को मिलेगा कृत्रिम हाथ, जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश,करेंट लगने से काटना पड़ा था एक हाथ, मुख्यमंत्री से साझा की थी अपनी...

Acn18.com/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सागर देवांगन को कृत्रिम हाथ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में...

More Articles Like This

- Advertisement -